Globaltoday.in | वेबडेस्क
ठाणे क्राइम ब्रांच की टीम ने बुधवार दोपहर ठाणे के पचपखडी इलाके में एक घर में छापेमारी कर रैकेट का पर्दाफाश किया।
भारतीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई से सटे थाने शहर की क्राइम ब्रांच पुलिस ने गुप्त सूचना पर एक निजी हाउसिंग सोसायटी में एक घर छापा मारा और मौके से देह व्यापार में शामिल दो महिलाओं, एक महिला एजेंट और एक पुरुष दलाल समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।
छापेमारी के दौरान गिरफ़्तार किये गए आरोपियों की पहचान सुनीला, हसीना, खालिद मेमन और स्वीटी चड्डा (अपार्टमेंट मालिक) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि दलालों ने ग्राहकों से प्रति रात 2 लाख रुपये की मांग की थी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों महिलायें बॉलीवुड की फिल्मों में काम कर चुकी हैं, जबकि उनमें से एक ने दक्षिण भारतीय फिल्म में भी अभिनय किया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोरोना महामारी की वजह से काम नहीं मिलने के कारण इन अभिनेत्रियों ने वेश्यावृत्ति का पेशा अपना लिया।
पुलिस के अनुसार, अभिनेत्रियों को वेश्यावृत्ति के लिए भारी मुआवज़े के प्रस्ताव पर लाया गया था, जबकि गिरफ़्तार सभी पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।
- Army Commander Northern Command Chairs Security Review Meeting in Srinagar

- JIH Urges Government to Choose Dialogue Over Confrontation on Public Issues

- ‘एक कचौड़ी, दो समोसा’ नारे पर शिवराज का सवाल— “आखिर ऐसी नौबत क्यों आई?”

- जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने सरकार से टकराव छोड़ बातचीत अपनाने की मांग की; SIR, इबादतगाहों की सुरक्षा और असहमति पर चिंता जताई

- रामपुर: सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार

- मैनपुरी: छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण-पत्र पाकर खिले छात्र-छात्राओं के चेहरे, डीएम ने दिए सफलता के मंत्र

