Globaltoday.in | रामपुर
प्रतिबंधित पशु का वध करने को लेकर रामपुर में हिंदू संगठनों ने जब इसका विरोध किया तब जाकर रामपुर पुलिस (Rampur Police) की नींद खुली और पुलिस ने अपनी ड्यूटी को अंजाम दिया।
आपको बता दें कि जुमे के रोज़, 4 जून को कोतवाली मिलक क्षेत्र में चार प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष मिलने से हिंदू संगठनों में काफी आक्रोश था, उबाल था और उन्होंने कोतवाली मिलक थाने के सामने हाईवे पर अवशेष रखकर अपना विरोध जाहिर किया था और साथ ही साथ पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए थे। बरहाल हिंदू संगठनों के विरोध के बाद में रामपुर पुलिस जागी और रामपुर पुलिस ने अलग-अलग थानों से गोकशी के 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जनपद रामपुर के कोतवाली मिलक क्षेत्र में शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कई दर्जन कार्यकर्ताओं ने थाने के सामने विरोध प्रदर्शन किया था। धनेली उत्तरी को जाने वाले रास्ते पर नहर की पुलिया के पास झाडियों में प्रतिबन्धित पशु के अवशेष मिले थे जिस पर हिंदू संगठनों ने विरोध किया था।
शनिवार को रामपुर पुलिस ने प्रतिबंधित पशुओं के चार आरोपी कोतवाली मिलक क्षेत्र से गिरफ्तार किए और पांच आरोपी प्रतिबंधित पशु के कोतवाली बिलासपुर से गिरफ्तार किए। इस तरह 9 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
इस मामले पर पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम (Shagun Gautam) ने बताया,”कल थाना मिलक में एक मुकदमा दर्ज किया गया था गोकशी का, उसमें आज 4 लोगो को गिरफ्तार किया है। उनके नाम है सूखा, फिरोज, नाज़िम और राजू इन सब को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। इसके अलावा 27 मई को कोतवाली बिलासपुर में एक गोकशी का मुकदमा लिखा गया था उस में आज 5 लोग गिरफ्तार हुए हैं। उनके नाम हैं अब्दुल सलाम, सलीम, नसीम, सज्जाद और नुसरत अली, इन सब को भी गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया गया है।

एसपी शगुन गौतम में कहा,” पिछले वर्ष से 31 मई तक 268 लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए इसमें 239 के खिलाफ हमने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। उनकी संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई प्रचलित है। साथ में ही हमने 169 लोगों पर गुंडा एक्ट की भी कार्रवाई की है। इतने लोगों पर जिला बदर कार्रवाई करने के लिए कार्रवाई प्रचलित है। 5 गैंग हमने रजिस्टर्ड किए हैं जिसमें 16 गैंगस्टर हैं इनकी निगरानी कराई जा रही है। इसके अलावा हमने 28 अभियुक्तों की हिस्ट्री शीट भी खोली है। साथ ही साथ इसमें हमने 10 अभियुक्तों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की थी। यह लोग अभी भी जेल में हैं। दूसरा यह कि जो गोकशी और गौ तस्करी में लिप्त हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रहे हैं। रामपुर पुलिस आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रखेगी।
- केरल के BJP नेता ने कतर में 8 करोड़ की लूट के मामले में कोझिकोड में किया सरेंडर

- Massive Fire at Karan Nagar Commercial Unit; Nearby Hospital Evacuated

- ‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

- इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

- बदायूं: सड़क हादसे में घायल हाईस्कूल की छात्रा की इलाज के दौरान मौत, साइकिल जा रही थी तभी बाइक ने मारी थी टक्कर

- JMI Teaching, Non-Teaching Staff Condemn ‘Objectionable Slogans’; University Shifts Classes Online

