Globaltoday.in | रईस अहमद | रामपुर
उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर में 25000 का इनामी हिस्ट्रीशीटर, टॉप टेन अपराधी 920 ग्राम नशीले पाउडर के साथ थाना अजीम नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है।
गिरफ्तार अपराधी का अपराधिक इतिहास काफी लंबा है, उस पर कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने इस टॉप टेन अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जनपद रामपुर के थाना अजीम नगर क्षेत्र निवासी गुल्फ़ाम जो कि एक हिस्ट्रीशीटर और टॉप टेन अपराधी है, जिसपर पर 25000 का इनाम घोषित था। आज थाना अजीम नगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर टॉप टेन अपराधी गुलफाम को 920 ग्राम नशीला पाउडर व 120 गोली एल्प्राजोलाम के साथ गिरफ्तार किया है।
अपराधी पर 30 से ज्यादा मुकदमे दर्ज
पुलिस के मुताबिक़ गिरफ्तार अभियुक्त गुल्फ़ाम चोरी, लूट, डकैती, हत्या, बलवा और गौकशी से सम्बन्धित अपराधों में संलिप्त एवं शातिर किस्म का अपराधी है और यह थाना अजीमनगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-03/21 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट में भी वांछित चल रहा था। हिस्ट्रीशीटर टॉप टेन अपराधी गुलफाम का अपराधिक इतिहास काफी लंबा है।
इस मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह ने बताया,” आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनजर रामपुर पुलिस द्वारा अपराधियों और विशेष रूप से नशे का कारोबार करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के मद्देनजर थाना अजीम नगर पुलिस ने गैंगस्टर 25000 का इनामी गुल्फ़ाम वांछित चल रहा था…जिसको आज पुलिस ने नशीले पदार्थ और गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। इस अपराधी पर 30 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं… इस पर विधिक कार्रवाई की जा रही है और यह अजीम नगर का हिस्ट्रीशीटर है और रामपुर का टॉप टेन अपराधी है।
- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

- मैनपुरी: स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा मतदान; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

