सम्भल में झोलाछाप के इलाज से महिला की मौत

Date:

Globaltoday.in | मुज़म्मिल दानिश | सम्भल

उत्तर प्रदेश के जनपद सम्भल (Sambhal) के गुन्नौर इलाक़े में झोलाछाप के इलाज से एक महिला की मौत हो गयी। महिला के परिजनों ने अस्पताल में खूब हंगामा काटा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत किया,आरोपी अस्पताल संचालक मौके से फरार हो गया।

गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गुन्नौर कस्बा में स्थित एक अस्पताल में एक महिला की मौत के बाद हंगामा खड़ा हो गया। परिजनों का आरोप था कि मामूली बीमारी के बाद झोलाछाप डॉक्टर ने महिला का ऑपरेशन कर दिया, जिसके बाद महिला की अचानक तबियत बिगड़ने लगी। जब तक उसको कहीं दूसरी जगह दिखाया जाता तब तक महिला ने दम तोड़ दिया।

महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल के अंदर जमकर हंगामा किया जिसके बाद से अस्पताल का मालिक और उसके कर्मचारी मौके से भाग खड़े हुए।

फिलहाल परिजनों ने आरोपी झोलाछाप के खिलाफ शिकायती पत्र दिया है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की बात कर रही है।

वहीं इस घटना के बाद भी जिले का स्वास्थ्य विभाग आंखों पर पट्टी बांधकर चुप बैठा हुआ है और लगातार हो रही निर्दोष मौतों का तमाशा देख रहा है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

रामपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार...

फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

मैनपुरी(सिराज हुसैन): दीपावली के मद्देनजर फ़ायरवर्क्स डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन...