मुरादाबाद और अलीगढ़ हाइवे पर सुबह करीब 8 बजे एक तेज़ रफ़्तार कार सड़क पार कर रहे बंदर को बचाने की कोशिश में हादसे का शिकार हो गई।
मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद और अलीगढ़ हाइवे पर आज सुबह करीब 8 बजे एक तेज़ रफ़्तार कार सड़क पार कर रहे बंदर को बचाने की कोशिश में हादसे का शिकार हो गई। कार कुंदरकी की तरफ से मुरादाबाद जा रहे एक गैस के कन्टेनर में से जा टकराई। कार टकराने के बाद ट्रक और पेड़ के बीच में फंसकर बुरी तरह चकनाचूर हो गई।
हादसे के दौरान कार में सवार 3 लोगों में 2 की मोके पर ही मौत हो गई। तीसरे घायल शख्स ने अस्पताल जाकर दम तोड़ दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे के दौरान रोड पर जाम लग गया। एक्सीडेंट कार को जेसीबी की मदद से ट्रक ओर पेड़ के बीच से निकाला गया।
हादसे का शिकार तीनों शख्स एक्सिस बैंक में कार्यरत थे, जिसमें से एक मैनैजर थे।
रविवार की सुबह लगभग 8 बजे एक तेज़ रफ़्तार कार मुरादाबाद की तरफ से कुंदरकी की जा रही थी। जब इनकी कार मुरादाबाद अलीगढ़ हाईवे स्थित डोमघर के पास से गुज़र रही थी तभी सड़क पर एक बंदर आ गया। बंदर को बचाने के चक्कर में कार कुंदरकी की ओर से मुरादाबाद की तरफ जा रहे गैस कन्टेनर से जा टकराई। हादसे में कार पेड़ और ट्रक के बीच में फंसकर बुरी तरह चकनाचूर हो गई। हादसा देखकर मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident

- ट्रंप ईरान के खारग द्वीप पर बड़े हमले की तैयारी में? अमीराती मीडिया का बड़ा दावा

