तेहरान: भारत ने ईरान के चाबहार बंदरगाह का प्रबंधन 10 साल के लिए अपने हाथ में ले लिया है।
भारत को कारोबारी जगत में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। भारत को ईरान का चाबहार बंदरगाह परिचालन करने के लिए मिल गया है। अगले 10 वर्षों के लिए भारत इस बंरदगाह को चलाएगा। यह पहला मौका है जब भारत विदेश में स्थित किसी बंदरगाह का प्रबंधन अपने हाथ में लेगा।
एक विदेशी समाचार एजेंसी के मुताबिक, भारत और ईरान के बीच चाबहार बंदरगाह के निर्माण और प्रबंधन के लिए 10 साल का समझौता हुआ है।
समाचार एजेंसी के मुताबिक, दोनों देशों के बीच समझौते पर ईरान की राजधानी तेहरान में हस्ताक्षर किए गए।
ईरानी अधिकारियों के मुताबिक, चाबहार परियोजना के लिए भारत 370 मिलियन डॉलर का निवेश करेगा।
चाबहार बंदरगाह के जरिए भारत ईरान, अफगानिस्तान और मध्य एशियाई देशों तक व्यापार करेगा।
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, भारत कराची और ग्वादर बंदरगाहों से गुजरे बिना चाबहार बंदरगाह के जरिए मध्य एशियाई क्षेत्र में जा सकता है।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident

- ट्रंप ईरान के खारग द्वीप पर बड़े हमले की तैयारी में? अमीराती मीडिया का बड़ा दावा

