Globaltoday.in| रईस अहमद | रामपुर
केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानूनों से नाराज़ किसानों को मनाने ने के लिए रामपुर में लगे हुनर हाट में एफपीओ द्वारा लगाए गए स्टॉल में जो किसान तीन सवालों के जवाब देगा उसको एक खाने की डिश मुफ्त में दी जाएगी।
इस स्टॉल को लोग रुक रुक कर देख रहे हैं और आकर कृषि विधेयक कानून को लेकर किसान जानकारी भी हासिल कर रहे हैं।
वही कृषि उत्पादक संगठन यानी एफपीओ के डायरेक्टर अमित वर्मा से हमने बात की तो उन्होंने बताया एफपीओ फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन है, किसानों का एक संगठन है। उसी की साझेदारी से रामपुर कृषक एफपीओ बना है। हमारे यहां आने का थीम है हमने किसानों के खेतों में लेमनग्रास और औषधि फसलें बुआई हैं और उसके बाद हम उनसे फसल लेते हैं।
फसल लेने के बाद हमने यह प्रोडक्ट बनाए हैं और हम इन प्रोडक्ट को जल्द ही मार्केट में लांच करके एक्सपोर्ट करेंगे। उस एक्सपोर्ट से जो फायदा होगा उसको भी हम किसानों के साथ शेयर करेंगे। वहीं अमित वर्मा ने कहा इसमें हमारे साथ दो हजार किसान साझेदारी में हैं।
वहीं हमने डायरेक्टर अमित वर्मा से पूछा कि कृषि विधेयक कानून को लेकर जो उन्होंने तीन सवाल पूछने की बात रखी है उसके बारे में उन्होंने बताया कृषि विधेयक बिल को लेकर जमीन पर जानकारी का अभाव है। हम किसानों से जुड़े हैं तो हमने सोचा क्यों ना हम किसानों को बताएं कि यह आपके फायदे के लिए ही बिल है। इस बिल में जो फायदे की चीज है वह हमारे यहां आकर जाने अगर जो भी किसान हमारे तीन सवालों का जवाब सही देगा तो हम उसको यहां पर कोई भी डिश मुफ्त में देंगे हमारे केवल तीन ही सवाल है।
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे
- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त
- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट
- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’
- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन
