- राज्यसभा सांसद अमर सिंह के परिवार पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला
- गोमती नगर थाना लखनऊ में आजम खान के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज थी
Globaltoday.in| रईस अहमद | रामपुर
सपा सांसद आजम खान ने एक न्यूज़ चैनल को इंटरव्यू के दौरान राज्यसभा सांसद अमर सिंह के परिवार पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी
टिप्पड़ी को लेकर अमर सिंह ने गोमती नगर थाना लखनऊ में आजम खान के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज कराई थी।
गोमती नगर थाने ने इस एफआईआर को रामपुर ट्रांसफर कर दिया था। जिसकी जांच रामपुर के थाना अजीम नगर पुलिस कर रही थी। जिसको लेकर पुलिस ने अब आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर दिया है।
इस मामले पर सीओ धर्म सिंह मार्शल ने बताया,” गोमती नगर जनपद लखनऊ में वादी पूर्व सांसद अमर सिंह द्वारा मुहम्मद आजम खान के विरुद्ध एक मामला पंजीकृत कराया था। जनपद लखनऊ में मुकदमा पंजीकृत होने के बाद घटनास्थल जनपद रामपुर में थाना अजीम नगर क्षेत्र में पाए जाने के बाद लखनऊ पुलिस द्वारा उपरोक्त विवेचना को जनपद रामपुर में ट्रांसफर किया गया। थाना अजीम नगर के अपराध संख्या पर ले करके इसकी विवेचना कराई गई। विवेचना के दौरान जांच हेतु डीवीडी को लखनऊ में भेजा गया जांच में किसी भी तरह का छेड़छाड़ नहीं पाया गया। पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर धारा 153 ए धारा 153 बी 295 ए, 500,506 आईपीसी के तहत मोहम्मद आजम खान के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय में पेश किया गया।”
- फोर्ब्स मिडिल ईस्ट 2026 सूची: एम. ए. यूसुफ अली बने सबसे अमीर मलयाली; नौ भारतीयों ने बनाई जगह
- बदायूं: कछला गंगा घाट पर मातम में बदली अंतिम विदाई, चौथे दिन मिला फिरोजाबाद के युवक का शव
- बदायूं: आंधी-तूफान का कहर, ट्यूबवेल की कोठरी पर पेड़ गिरने से महिला की मौत, कई घायल
- उर्दू देश की साझा विरासत, इसके विकास की जिम्मेदारी हम सब पर: डॉ. सैयद अहमद खां
- रामपुर का जलवा: 55 योजनाओं में ‘ए’ ग्रेड पाकर सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में बना प्रदेश का नंबर-1 जिला
