Globaltoday.in | राहेला अब्बास | वेबडेस्क
श्रीलंका सरकार ने देश में व्यापक विरोध को नियंत्रण करने के लिए आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी है।
विदेशी मीडिया के मुताबिक आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका में कल लोगों ने राष्ट्रपति भवन के बाहर ज़बरदस्त विरोध प्रदर्शन किया, जो बाद में हिंसक हो गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लोगों ने राष्ट्रपति गोटाबिया राजा पक्से के निजी घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया, इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने घर के बाहर धावा बोल दिया और बैरक हटाकर कुछ वाहनों में आग लगा दी। विरोध के दौरान सुरक्षा बलों ने उन पर आंसू गैस के गोले दागे और पानी की बौछारें कीं जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया।
पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि कुछ मीडिया प्रतिनिधियों समेत 53 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देश में हो रहे हिंसक विरोध प्रदर्शनों के चलते आपातकाल के बाद सेना को तैनात किया गया है, जिसे बिना वारंट के गिरफ्तार करने का अधिकार भी दे दिया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीलंका इस समय गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा है, जहां सरकार के पास तेल आयात के लिए विदेशी मुद्रा का संकट है, वहीं तेल संकट के कारण देश को बिजली की भीषण कमी का सामना करना पड़ रहा है।
ये भी पढ़ें:-
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

- मैनपुरी: स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा मतदान; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

