सऊदी अरब में रमज़ानुल मुबारक का चाँद नज़र आ गया है और पहला रोज़ा कल यानी 2 अप्रैल को होगा।
सऊदी मीडिया के मुताबिक सऊदी अरब के हौथा सदीर इलाके में रमजान का चांद देखा गया। सऊदी के शहर तामीर में भी चांद दिखने के सबूत मिले हैं।
संयुक्त अरब अमीरात(UAE) में भी रमजान का चाँद नज़र आ गया है और वहां भी पहला रोज़ा शनिवार यानि 2 अप्रैल को होगा।
इसके अलावा मलेशिया और इंडोनेशिया में रमजान का चाँद नज़र नहीं आया है जिसके कारण इन देशों में पहला रोज़ा 3 अप्रैल को होगा।
अरब मीडिया के मुताबिक, ब्रुनेई में भी अभी तक चांद नहीं देखा गया है और वहां 3 अप्रैल, रविवार को पहला रोज़ा होगा।
इमाम काउंसिल दक्षिण ऑस्ट्रेलिया ने एलान किया है कि ऑस्ट्रेलिया में पहला रोज़ा 2 अप्रैल को रखा जाएगा।
हिन्दुस्तान और पकिस्तान में पहला रोज़ा इतवार यानि 3 अप्रैल को रखा जाएगा।
- प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्तर: इल्म, संवाद और सामाजिक सरोकारों की एक सशक्त आवाज़
- दिल्ली में सड़क निरीक्षण के दौरान बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़
- दिल्ली: 500 से अधिक रोगियों की निःशुल्क जाँच, औषधियाँ भी वितरित
- मैनपुरी: शिक्षामित्र चयन की 2143 फाइलें गायब, रिटायर्ड पटल सहायक पर केस
- मुरादाबाद की मस्जिद प्रबंध समिति को लेकर जांच की मांग, वक्फ संपत्तियों और आय-व्यय के रिकॉर्ड की जांच का अनुरोध
- भारी बारिश से किसानों की धान की फसल को भारी नुकसान, सरकार तत्काल दे मुआवजा: मुस्तफा हुसैन






