Globaltoday.in | मुज़म्मिल दानिश | सम्भल
देश मे कोरोना की आई दूसरी जबरदस्त लहर की बीच सपा के एक सांसद ने बड़ा बयान दिया है। सम्भल (Sambhal) से सपा सांसद ड़ॉ शफीकुर्रहमान बर्क़ (Shafiqur Rehman Barque) ने एक मामले को लेकर अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी, जिसके दौरान पत्रकारों द्वारा जब कोरोना वेक्सीन लगवाने पर उनसे सवाल पूछा गया तो सपा सांसद ने जवाब देते हुए कहा कि अभी उन्हें वेक्सिनेशन की जरूरत नही है।
पत्रकारों ने उनकी उम्र का हवाला देते हुए कहा तो डॉ. बर्क़ ने खुद को 90 साल से अधिक उम्र का बताते हुए कहा,”भले ही मेरी उम्र नब्बे साल से ऊपर हो….ऊपर वाला मेरे साथ है, मुझे तो और लंबा लड़ना है… मुझ पर किसी तरह का कोई असर नही होगा, हाँ अगर कोई बात देश के लिए आएगी तो वो सबके साथ हैं।
भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) के नए मामलों का दिन पर दिन नया रिकॉर्ड बन रहा है। रविवार को 1.5 लाख से ज्यादा नए कोविड-19 मामले सामने आए। अभी तक एक दिन में कोरोना संक्रमण के मामलों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,52,879 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसी के साथ संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 1,33,58,805 पहुंच गई है। वहीं, बीते 24 घंटे में 839 मरीजों की घातक वायरस के चलते मौत हुई है। अब तक कुल 169275 लोग जान गंवा चुके हैं।
- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

- मैनपुरी: स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा मतदान; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

