Weather Update: दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिज़ाज, तेज़ हवाओं के साथ बरसे बादल

0
127
दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिज़ाज
दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिज़ाज

नई दिल्ली:

नई दिल्ली: पूरे दिन भीषण गर्मी के बाद रात में दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने करवट ली है। तेज़ हवाओं के साथ साथ बिजली भी कड़क रही है और बारिश भी बरस रही है।

गाजियाबाद में भी तेज़ हवा के साथ बारिश होने की खबर है। बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

मौसम विभाग ने 5 जून से मौसम में बदलाव का अनुमान जताया था। दिल्ली में बुधवार को तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं नोएडा में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक बना रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार शाम से ही मौसम ने अपना मिज़ाज बदल लिया था। तेज़ हवाओं के साथ धूल भरी आंधी और बूंदाबादी का सिलसिला शुरू हो गया है। बारिश के होने से पारे में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।