सड़क हादसे के दौरान मानवता को शर्मसार करने बाली तस्वीर भी सामने आई है, हादसे के बाद लोग सड़क पर पड़े घायलों की वीडियो बनाते रहे। किसी भी शख्स ने सड़क पर तड़प रहे घायलों की मौक़े पर मदद नहीं की, यदि घायलों को तुरंत मदद मिल जाती तो इलाज में देरी की वजह से दम तोड़ने वाले घायलों की जान बच भी सकती थी।
सम्भल : उत्तर प्रदेश के जनपद सम्भल (Sambhal) में गुन्नौर कोतवाली इलाके में बबराला – राजघाट रोड पर आज मंगलवार की शाम को सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गयी।
बताया जा रहा है की गुन्नौर कोतवाली इलाके के मीरम पुर की महिला अपने बेटे के साथ राजघाट से बाइक पर बैठकर अपने गांव आ रही थी कि अचनाक सामने से तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार की बाइक सामने बाइक पर आ रहे माँ बेटे की बाइक से जा टकराई।
दोनों बाइक की टक्कर इतनी तेज़ थी कि दोनों बाइक पर सवार लोग कई मीटर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
सड़क हादसे की सूचना मिलने पर 112 यूपी पुलिस और एम्बुलेंस स्टाफ ने दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को पुलिस जीप और एम्बुलेंस से गुन्नौर के अस्पताल पहुँचाया।
लेकिन अस्पताल पहुँचने से पहले ही महिला और उसके बेटे समेत तीन लोगो की मौत हो गई, जबकि 2 लोगों की हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए जिला अस्पताल रैफर किया गया है।
मृतक महिला और युवक गुन्नौर कोतवाली इलाके के मीरमपुर गांव के हैं,जबकि तीसरा मृतक बुलंद शहर जनपद के डिवाई क़स्बे का बताया जा रहा है।
मानवता हुई शर्मसार
सड़क हादसे के दौरान मानवता को शर्मशार करने बाली तस्वीर भी सामने आई है। सड़क हादसे के दौरान कई राहगीर मौके पर मौजूद थे जो कि सड़क पर पड़े घायलों की मदद करने की जगह काफी देर तक सड़क पर पड़े तड़प रहे घायलों की मोबाइल से वीडियो बनाते रहे।
इतना ही नहीं मदद के लिए तड़प रहे घायलों का वीडियो बनाकर तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया गया। यदि वीडियो बनाने के स्थान पर घायलों को तुरंत मदद मिल जाती तो उनकी जान भी बच सकती थी।
- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty
- मैनपुरी: स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा मतदान; सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’
- सौरव दास-आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ से रिहाई के अगले दिन क्राइम ब्रांच ने भेजा समन
