रूट डायवर्जन के कारण प्राइवेट बस रॉन्ग साइड आ रही थी।
रामपुर(रिज़वान ख़ान): जनपद रामपुर में थाना मिलक नगर के हाइवे पर सोमवार सुबह करीब साढ़े चार बजे रोडवेज़ बस और एक प्राइवेट बस की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बसों के परखच्चे उड़ गए। दोनों बसों में करीब 100 से ज्यादा यात्री सवार थे, जिनमें से 3 की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 49 से ज्यादा घायल हो गए।
घायलों को ज़िला अस्पताल किया गया
सूचना पर डीएम जोगिंदर सिंह, एसपी विद्यासागर मिश्र, एडिशनल एसपी अतुल श्रीवास्तव, सीओ आरएस परिहार व कोतवाल धनंजय सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को अस्प्ताल भिजवाया, दोनों बसों को हाइवे से हटवाया तथा अस्पताल पहुंचकर घायलों की जानकारी ली। वहीं जिला अस्पताल में रेफर किए गए घायलों को देखने के लिए भी जिला प्रशासन के आला अधिकारी पहुंचे।

60 से ज्यादा यात्री शांतिकुंज से वापस घर जा रहे थे
घायलों के अनुसार प्राइवेट बस से श्रावस्ती के 60 से ज्यादा यात्री गुरुपूर्णिमा के अवसर पर हरिद्वार स्थित शांतिकुंज गए थे। सभी शांतिकुंज से वापस घर के लिए रवाना हुए थे। लखनऊ से रोडवेज़ बस रवाना हुई थी, जिसमें ज्यादातर यात्री सीतापुर के सवार थे जो दिल्ली जा रहे थे। रूट डायवर्जन के कारण प्राइवेट बस रॉन्ग साइड आ रही थी।
मिलक हाइवे पर स्थित रिलाइंस पेट्रोल पंप के सामने दोनों बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें दो यात्री और एक रोडवेज़ चालक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 49 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। 40 से ज्यादा यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर किया गया जबकि बाकी यात्रियों का मिलक के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
- Two Musical Dastaan Performances, Three Shows at Rajasthan International Centre

- सहसवान में पीस कमेटी की बैठक, गणेश चतुर्थी पर शांति बनाए रखने की अपील

- जब अफसर नहीं, ‘अपने’ ने संभाला हाथ: मैनपुरी DM ने किशोर की बीमारी के साथ दूर की उसकी मजबूरी

- जौहर यूनिवर्सिटी को चंदा देने और निर्माण कराने वाले ठेकेदार की होगी जांच, ईडी खंगाल रही रिकॉर्ड

- यमन: हौथी विद्रोहियों का बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य पर पूर्ण नियंत्रण का दावा; राष्ट्रपति अलीमी ने जताई वैश्विक व्यापार संकट की आशंका

- बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगी कराने वाले गैंग का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

