Globaltoday.in|मेरठ ब्यूरो
उत्तर प्रदेश के मेरठ में आज लिसाड़ीगेट काँच का पुल पर AIMIM के जिला कार्यालय में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
ज़िला अध्यक्ष मेजर फ़ेज़ अहमद, महानगर अध्यक्ष, नोशाद कुरैशी, निगम पार्षद, ज़ुबैर अंसारी समेत कार्यकर्ता मैजूद रहे। बैठक में पंचायत चुनाव में जीत हासिल करने के लिए सभी मुद्दों पर चर्चा की गई।
महानगर अध्यक्ष नोशाद कुरैशी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी के दिशा निर्देश पर पार्टी इस बार उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव लड़ने जा रही है। ऐसे में कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुचा है और सभी सीटों पर जीत हासिल कर उत्तर प्रदेश में AIMIM को मजबूत करना है।
वहीं मेरठ से AIMIM के इकलौते नगर निगम पार्षद ज़ुबैर अंसारी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता पार्टी को पंचायत चुनाव में पूरी मेहनत करनी होगी क्योंकि उत्तर प्रदेश के अंदर जिस तरीके से विकास के नाम पर भोली भाली जनता को उत्तर प्रदेश सरकार ठगने का काम कर रही है। उसी के चलते AIMIM बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी की नीतियों को जनता तक पहुंचाएगी और उत्तर प्रदेश के अंदर AIMIM की बड़ी तादाद में सीटें हासिल होंगी।
- पेटीएम पेमेंट्स बैंक को बंद करने का आदेश, हाईकोर्ट ने नियुक्त किया परिसमापक

- सिंधु घाटी सभ्यता पर पाकिस्तान के दावे को भारत ने किया खारिज, कहा— ‘आतंकवाद फैलाने वाला देश सांस्कृतिक विरासत पर हक नहीं जता सकता’

- तालाब पाटकर की जा रही प्लॉटिंग से जलभराव का खतरा, एसडीएम के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

- 31 Pilgrims Injured After Amarnath Yatra Bus Skids Off Road in Ganderbal’s Gund

- जामिया नगर में उर्दू डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन की बैठक आयोजित; भाषा संरक्षण के संकल्प के साथ नई कार्यकारिणी घोषित

- बिहार छात्र आंदोलन: 694 लोग हिरासत में, दो वरिष्ठ अधिकारियों सहित 91 पुलिसकर्मी घायल

