एडिशनल डीसीपी सचिन शर्मा ने छात्रों से कहा कि हम कुछ भी क्यों छिपाएंगे? हम आपको आश्वासन देते हैं कि कानूनी तौर पर जो भी संभव होगा हम करेंगे, जांच जारी है।
नयी दिल्ली: दिल्ली के करोल बाग़ इलाक़े के ओल्ड राजेंद्र नगर में राव आईएएस कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से UPSC की तैयारी करने वाले तीन छात्रों की मौत हो गयी। मृतकों में दो छात्राएं और एक छात्र शामिल हैं। इस दर्दनाक हादसे के बाद छात्रों में गुस्सा है और उन्होंने इलाके में विरोध प्रदर्शन किया और दोषियों के खिलाप सख्त कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन की खबर मिलने के बाद प्रदर्शनकारी छात्रों से एडिशनल डीसीपी सचिन शर्मा मिलने पहुंचे। उन्होंने ने कहा, “तीन लोगों की मौत हुई है। हम कुछ भी क्यों छिपाएंगे? हम आपको आश्वासन देते हैं कि कानूनी तौर पर जो भी संभव होगा हम करेंगे। जांच जारी है।”
बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में दो बेसमेंट थे। एनओसी के मुताबिक बेसमेंट को स्टोरेज बनाने की इजाजत दी गई थी। इससे साफ पता चलता है कि लाइब्रेरी बनाकर सुरक्षा नियमों का उलंघन किया गया है। वहीं इस घटना में जान गंवाने वाले तीनों छात्रों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल लाया गया है।
इस हादसे में जिस छात्र की मौत हुई है, वो केरल का रहने वाला था। उसकी पहचान नेविन डाल्विन के रूप में हुई है, जोकि बीते आठ महीनों से तैयारी कर रहा था। इसके अलावा जिन छात्राओं की मौत हुई उनकी पहचान तानिया सोनी (25) पुत्री विजय कुमार और श्रेया यादव (25) पुत्री राजेंद्र यादव के रूप में हुई है।
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

