उत्तर प्रदेश: यूपी मे सहारनपुर के देवबंद में मेरठ विजिलेंस टीम ने जिला चकबंदी अधिकारी को 50 हज़ार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस की टीम चकबंदी अधिकारी को अरेस्ट कर देवबंद थाने लेकर आई। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
देवबंद क्षेत्र के गांव बनेड़ा खास निवासी किसान मोहर्रम अली से जिला चकबंदी अधिकारी धर्म देव ने 50 हज़ार की रिश्वत भूमिधरी के आदेश करने के लिए मांगी थी। किसान का आरोप है कि इससे पहले भी उसने कई बार धर्मदेव को रिश्वत के रूप में पैसे दिए। लेकिन अब वह उसकी मांग से तंग आ चुका था। उसने विजिलेंस की टीम से संपर्क किया।विजिलेंस की टीम एसपी विजिलेंस इंदू सिद्धार्थ के नेतृत्व में देवबंद के मंगलौर चौकी के निकट चकबंदी ऑफिस पहुंची। वहां पर जैसे ही किसान ने 50 हज़ार की रिश्वत जिला चकबंदी अधिकारी को दी। उसी समय विजिलेंस की टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया।
- रामपुर रजा लाइब्रेरी के संग्रह में शामिल हुई मंडलायुक्त संगीता सिंह की पुस्तक ‘Fire in the Semal Tree’
- सहारनपुर: रशीद मसूद फार्म पर जामिया एलुमनाई मीट का आयोजन, सांसद इमरान मसूद समेत कई दिग्गज रहे मौजूद
- मुरादाबाद: राजस्व न्यायालयों को प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए मण्डलीय कार्यशाला आयोजित, कमिश्नर ने दिए कड़े निर्देश
ये भी पढ़ें:
चकबंदी अधिकारी धर्मदेव की गिरफ्तारी के बाद कई किसानों ने बताया कि धर्मदेव ने जमीन संबंधित मामलों मैं रिश्वतखोरी की हद कर रखी थी। उसकी प्रताड़ना से अनेक किसान बेहद दुखी हुए परेशान थे।
- रामपुर रज़ा लाइब्रेरी को जीवंत सांस्कृतिक संस्थान बनाने पर मंडलायुक्त संगीता सिंह का जोर; ‘द वर्ल्ड इज़ पोएट्री’ प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

- इलाहाबाद हाईकोर्ट: आज़म खान और अब्दुल्ला आज़म की सजा निलंबन याचिका पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

- आज़म खान के खिलाफ दर्ज मुकदमा राजनीतिक साजिश: मुस्तफा हुसैन, सपा नेताओं से की एकजुटता की अपील

- रामपुर: जौहर यूनिवर्सिटी मामले में आजम खान पर नई FIR, 416 करोड़ खर्च का हिसाब नहीं

- आमिर खान के भांजे इमरान खान को ‘भारत छोड़ो’ नोटिस, मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई

