रामपुर: लाइफ लाइन अस्पताल हुआ सील, फ़र्ज़ी डॉक्टर कर रहा था ऑपरेशन

0
195
life line hospital sealed
लाइफ लाइन अस्पताल हुआ सील

रामपुर(रिज़वान ख़ान): जनपद रामपुर के शाहबाद में स्वास्थ्य महकमे ने बड़ी कार्यवाही करते हुए एक अस्पताल को सील कर दिया। अस्पताल में फ़र्ज़ी डॉक्टर द्वारा ऑपरेशन करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

शिकायत के बाद जब लाइफ लाइन हॉस्पिटल पर डिप्टी सीएमओ डॉ के के चहल के नेतृत्व में टीम पहुंची तो हॉस्पिटल बंद मिला लेकिन जब हॉस्पिटल को खुलवाया गया तो उसमें 2 मरीज़ एडमिट मिले। हॉस्पिटल का रेजिस्ट्रेशन भी नहीं हुआ है।

रामपुर शाहबाद क्षेत्र के ढकिया गांव में चल रहे इस लाइफ लाइन अस्पताल के बारे में स्वास्थ्य विभाग को कई दिनों शिकायतें मिल रही थीं। हॉस्पिटल संचालक के ऑपरेशन करते हुए वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे। डिप्टी सीएमओ डॉ के के चहल ने अब इस अस्पताल को सील कर दिया है।