Encounter in Sambhal: सम्भल में गौ तस्करों और पुलिस में मुठभेड़,25 हज़ार का इनामी गौ तस्कर घायल

Date:

Globaltoday.in | मुज़म्म्मिल दानिश | सम्भल

सम्भल (Sambhal) में पुलिस और गौ तस्करो के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। मुठभेड़ में पुलिस की गोली से 25 हजार का इनामी गौ तस्कर तवारूख़ घायल हुआ है जबकि 3 गौ तस्कर फरार बताये जा रहे हैं। पुलिस ने घायल इनामी गौ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है।

मुठभेड़ में 1 सिपाही भी गौ तस्करो की गोली से घायल हुआ है। घायल गौ तस्कर और सिपाही को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फरार गौ तस्करों की तलाश में पुलिस जंगल में कॉम्बिंग कर रही है।

https://www.youtube.com/watch?v=8b9jEJocmqc

पुलिस की गौ तस्करो से मुठभेड़ असमौली थाना इलाके के शहवाज पूरा-गम्मन पुर रोड पर हुई है। ज़िले के एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि पुलिस शहवाज पूरा-गम्मन पुर रोड पर वाहन चैकिंग कर रही थी। पुलिस कर्मियों ने चेकिंग के दौरान सामने से आ रही सैंट्रो कार को रोकने की कोशिश की तो कार में सवार गौ तस्करो ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। गौ तस्करो की फायरिंग से एक पुलिस कर्मी घायल हो गया। सिपाही के घायल होने पर पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की फायरिंग में गोली लगने से एक गौ तस्कर घायल हो गया जबकि कार में सबार गौ तस्कर फरार होने में कामयाब हो गए।

पुलिस ने घायल गौ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार गौ तस्कर 25 हजार का इनामी तवारूख़ बताया जा रहा है। फिलहाल गिरफ्तार गौ तस्कर और घायल सिपाही की इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फरार हुए गौ तस्करो की तलाश में पुलिस जंगल में कॉम्बिंग कर रही है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

सहारनपुर: रशीद मसूद फार्म पर जामिया एलुमनाई मीट का आयोजन, सांसद इमरान मसूद समेत कई दिग्गज रहे मौजूद

सहारनपुर/नई दिल्ली: जामिया मिलिया इस्लामिया के पूर्व छात्रों (Alumni)...

Rampur News: सड़क चौड़ीकरण की मांग को लेकर जिला पंचायत सदस्य के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों का प्रदर्शन

रामपुर: तोपखाना-प्राणपुर-मानकपुर-बंजरिया मार्ग के चौड़ीकरण की मांग को लेकर...

एसडीएम कोर्ट में भ्रष्टाचार और दलाली के खिलाफ वकीलों का फूटा गुस्सा, 13-14 जुलाई को कार्य बहिष्कार का ऐलान

बदायूँ/सहसवान: उप जिलाधिकारी (एसडीएम) न्यायालय में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार,...