सपा सांसद आजम खान इन दिनों न्यायिक कस्टडी में लखनऊ के मेदांता अस्पताल में उपचार करा रहे हैं। देश की सर्वोच्च अदालत के आदेश के बाद रामपुर की कोर्ट में दो जन्म प्रमाण पत्र के मामले में भाजपा नेता एवं वादी मुकदमा आकाश सक्सेना उर्फ हनी ने अपने बयान दर्ज कराए हैं।
उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सांसद आजम खान पर सरकारी व किसानों की जमीने आदि क़ब्ज़ाने से संबंधित 100 से अधिक मामले दर्ज हुए। इन मुकदमों में से एक मामला उनके बेटे अब्दुल्लाह आजम के फर्जी जन्म प्रमाण पत्र के जरिए एमएलए बनने से जुड़ा है।
इसी मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद तय समय सीमा के भीतर मुकदमा वादी आकाश सक्सेना उर्फ हनी अपने बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट में हाजिर हुए, जहां पर आजम खान के वकील के साथ ही सरकारी वकील भी उपस्थित हुए। कोर्ट में कई घंटों की बहस के बाद बयान दर्ज कराए गए हैं। इस मुकदमे में आजम खान, उनकी पत्नी डॉ तंजीन फातिमा व बेटे अब्दुल्लाह आजम आरोपी हैं।
- जौहर यूनिवर्सिटी को चंदा देने और निर्माण कराने वाले ठेकेदार की होगी जांच, ईडी खंगाल रही रिकॉर्ड

- यमन: हौथी विद्रोहियों का बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य पर पूर्ण नियंत्रण का दावा; राष्ट्रपति अलीमी ने जताई वैश्विक व्यापार संकट की आशंका

- बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगी कराने वाले गैंग का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

- शाहीन बाग पुलिस ने वाहन चोरी का मामला सुलझाया; चार आरोपी गिरफ्तार

- मैनपुरी में स्कूल से लौट रही 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, विरोध करने पर आरोपी ने होंठ पर काटा; मुकदमा दर्ज

- ईरान संकट गहराने से कच्चे तेल में बड़ा उछाल: ब्रेंट क्रूड 105 डॉलर के पार, भारत समेत दुनिया भर में बढ़ सकती है महंगाई

