इंस्टाग्राम इनफ्लुएंसर के घर से चोरों ने चुराए 12.5 मिलियन डॉलर के गहने

0
Lone thief pulls off ‘brazen’ $12.5M jewelry heist targeting millionaire London socialite’s luxury collection
इंस्टाग्राम इनफ्लुएंसर के घर से चोरों ने चुराए 3 अरब रुपये के गहने

एक इंस्टाग्राम इनफ्लुएंसर के घर से 1.4 मिलियन ब्रिटिश पाउंड और 1.5 मिलियन पाउंड के डिजाइनर हैंडबैग चोरी हो गए।

यह घटना लंदन में हुई, जिसे शहर की कुछ बड़ी चोरियों में से एक बताया जा रहा है।

चोरी 7 दिसंबर को लंदन के प्रिमरोज़ हिल स्थित एक घर में हुई थी, लेकिन विवरण अब सामने आया है।

इंस्टाग्राम क्रिएटर शफीरा हुआंग(Shafira Huang), जो एक कला संग्रहकर्ता भी हैं, के घर पर चोरी हो गई।

चोरी के वक्त वह घर में मौजूद नहीं थी और पुलिस के मुताबिक सिर्फ एक चोर दूसरी मंजिल की खिड़की से घर में दाखिल हुआ।

चोर की उम्र 25 से 40 साल के बीच बताई जा रही है, जिसने अपना चेहरा छिपा रक्खा था।

चोर ने वहां से हीरे के हार, कंगन और अन्य आभूषण चुरा लिए।

विभिन्न रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये सभी गहने शफीरा हुआंग के नहीं थे, बल्कि इनमें से कुछ अन्य लोगों के भी थे।

लंदन पुलिस के मुताबिक, चोर अज्ञात हथियार के साथ घर में घुसा और 14 मिलियन पाउंड के गहने चुरा ले गया।

पुलिस ने कहा कि ये सभी आभूषण अपने डिजाइन के मामले में अद्वितीय थे, यानी इन्हें आसानी से पहचाना जा सकता था।

शफीरा हुआंग इंस्टाग्राम पर ढेर सारी तस्वीरें शेयर करती हैं जो उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल को दर्शाती हैं।

उन्होंने चोर को पकड़ने में मदद करने वाले को 15 लाख पाउंड का इनाम देने की भी घोषणा की है।