उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के आने के बाद से ही पुलिस की छवि कड़क होती जा रही है और जैसे जैसे समय बीत रहा है लगता है पुलिस के हाथों में रहने वाले लठ का आकार भी बढ़ता जा रहा है।
यह सब देखने को मिला जनपद रामपुर(Rampur) में जहां सीओ सिटी (CO City) अनुज चौधरी(Anuj Chaudhry) की अगुवाई में पुलिस बल ने मार्च पास किया। अनुज चौधरी खुद में अर्जुन अवॉर्डी हैं और कुश्ती के चैंपियन भी रहे हैं। अब वह पुलिस में अपनी सेवाएं भी अपने अलग अंदाज़ में दे रहे हैं।
उत्तर प्रदेश में 2022 में आने वाले चुनाव(Election) के चलते प्रशासन के साथ-साथ पुलिस भी पूरी तरह से चुस्त और मुस्तैद है। पुलिस की मुस्तैदी का एक नजारा रामपुर में उस समय देखने को मिला जब सीओ सिटी के नेतृत्व लेकर मार्च पास्ट किया।
जनपद रामपुर में पुलिस अधिकारी के तौर पर हमेशा से अर्जुन अवार्ड प्राप्त सीओ सिटी अनुज चौधरी आकर्षण का केंद्र रहते हैं। जहां उनकी कद काठी को देखकर लोग उनसे प्रभावित होते हैं वहीं बड़े बड़े बदमाश उनकी कार्यशैली से थर्राते भी नजर आते हैं।
UP Election: चुनाव के मद्देनज़र महिलाओं को सरकार की योजनाओं से अवगत कराने के लिए रामपुर में भाजपा महिला मोर्चा का कार्यक्रम आयोजित
अब एक ऐसा नजारा उस समय देखने को मिला जब सीओ सिटी अनुज चौधरी मय दल बल के 6,6 फिट की लाठियां अपने हाथों में लेकर शहर की गलियों से गुजरे तो शरारती तत्व पुलिसकर्मियों के हाथों में यह लंबे-लंबे लठ देखकर डरे और सहमे नजर आए।
सीओ सिटी अनुज चौधरी ने ग्लोबलटुडे(Globaltoday) को बताया कि एक तो चुनाव का आगाज हो चुका है और आचार संहिता भी लगने वाली है तो पूरे क्षेत्र का मुआयना किया जा रहा है। उन्होंने बताया की यह मार्च चुनाव में शरारती तत्व या माहौल खराब करने वालों के लिए संदेश है कि कप्तान साहब और एसएसपी साहब के नेतृत्व में पुलिस हर तरह से तैयार है।
अनुज चौधरी ने लठ मार्च की बात करते हुए कहा कि लठ का सीधा संदेश यह है प्यार से जो चीज समझ में आती है तो ठीक है नहीं तो 6 फ़िट का लठ है उनके लिए जो लोग इस तरह के हैं जिनको, तो यह संदेश है की जरूरत ना पड़े लठ की तो इन्हीं के अनुसार आराम से, प्यार से चुनाव यहां हो सके संपन्न हो सके।
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

