उत्तर सीरिया में कार बम विस्फोट, 15 कृषि श्रमिकों की मौत

Date:

दमिश्क, 3 फरवरी: उत्तर सीरिया में सोमवार को एक कार बम विस्फोट में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए। विस्फोट अलेप्पो के पूर्व में मनबीज शहर के बाहरी इलाके में हुआ।

मीडिया रिपोट्स में सीरिया सिविल डिफेंस के हवाले से कहा गया कि धमाके में 15 महिलाएं घायल हो गईं।

सिविल डिफेंस, (जिसे व्हाइट हेल्मेट्स के नाम से भी जाना जाता है), ने बताया कि मनबीज शहर के बाहरी इलाके में कृषि श्रमिकों को ले जा रहे एक वाहन के बगल में कार में विस्फोट हुआ, जिससे 14 महिलाओं और एक पुरुष की मौत हो गई।

एजेंसी, ने कहा कि कुछ घायलों की हालत गंभीर है। इसने चेतावनी दी कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

किसी भी सशस्त्र समूह की ओर से तत्काल कोई दावा नहीं किया गया।

यह तीन दिनों में इस क्षेत्र में दूसरा घातक कार बम विस्फोट था।

सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी सना के अनुसार, शनिवार को मनबीज शहर के केंद्र में हुए विस्फोट में चार नागरिकों की मौत हो गई और बच्चों सहित नौ अन्य घायल हो गए।

सीरियाई युद्ध के दौरान मनबीज कई बार अलग-अलग गुट के हाथों में आया। सबसे हाल ही में दिसंबर में तुर्की समर्थित समूहों ने इसे अमेरिका समर्थित सीरियाई डेमोक्रेटिक फोर्सेस (एसडीएफ) से छीन लिया था, जिसका नेतृत्व कुर्द वाईपीजी मिलिशिया करता है।

एसडीएफ ने 2016 में इस्लामिक स्टेट को खदेड़ कर मनबीज पर कब्जा किया था।

बता दें दिसंबर में अल-शरा के हयात तहरीर अल-शाम (एचटीएस) के नेतृत्व में विद्रोही गुटों ने वर्षों से दमिश्क की सत्ता पर काबिज राष्ट्रपति बशर अल-असद को देश छोड़ने पर मजबूर कर दिया। सीरिया के सैन्य अभियान प्रशासन ने 29 जनवरी को एचटीएस प्रमुख अहमद अल-शरा को राष्ट्रपति नियुक्त करने की घोषणा की। उन्हें स्थायी संविधान की पुष्टि होने तक अंतरिम विधान परिषद स्थापित करने का अधिकार दिया गया। असद को हटने के बाद अल शरा देश के वास्तविक नेता हैं।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

ट्रंप ईरान के खारग द्वीप पर बड़े हमले की तैयारी में? अमीराती मीडिया का बड़ा दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के खिलाफ एक...

JMI Forms 7-Member Panel to Engage Protesting Students and Restore Campus Calm

NEW DELHI, October 19, 2026: In response to ongoing...

अखिलेश यादव 22 अक्टूबर को रामपुर दौरे पर: जेल में आजम खान से करेंगे मुलाकात, परिवार से भी मिलेंगे

लखनऊ / रामपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व...