इराक में तेल रिफ़ाइनरी पर मिसाइल हमला

0
214
इराक में तेल रिफाइनरी पर मिसाइल हमला
इराक में तेल रिफाइनरी पर मिसाइल हमला फ़ाइल फ़ोटो

इराक में एक तेल रिफाइनरी पर मिसाइल हमला किया गया जिससे तेल रिफाइनरी को नुकसान पहुंचा है।

विदेशी मीडिया के अनुसार, अधिकारियों ने इराक के दक्षिणी शहर एरबिल में देश की मुख्य तेल रिफाइनरी पर मिसाइल हमले की पुष्टि की है, जबकि हमले के परिणामस्वरूप रिफाइनरी को मामूली नुकसान हुआ है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुर्दिस्तान क्षेत्रीय सरकार के आतंकवाद विरोधी बल ने कहा कि रविवार को एरबिल में कार ऑयल रिफाइनरी पर छह मिसाइलें दागी गईं, जिनमें से एक इराक के बारटाला क्षेत्र से थी, जिसमें से एक मिसाइल रिफाइनरी के मुख्य टैंक से टकराई। घटना के फ़ौरन बाद ही हालात पर क़ाबू पा लिया गया।

इराकी बलों का कहना है कि अन्य मिसाइलें रिफाइनरी के बाहर गिरीं, जिससे किसी को कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

इराकी प्रधान मंत्री का कहना है कि इराकी सेना मिसाइल हमले में शामिल लोगों का पीछा करेगी।