तेल अवीव: इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़ ने एक बार फिर ईरानी सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को सीधे तौर पर धमकी दी है।
इजरायल काट्ज़ ने कहा है कि यदि ईरान ने फिर से इजराइल को धमकाने की कोशिश की तो तेहरान पर एक और इजराइली हमला होगा और इस बार निशाना खुद खामेनेई होंगे।
इजरायल काट्ज़ के कार्यालय के अनुसार, इजराइल के रेमन एयर बेस का दौरा करते हुए इजराइली रक्षा मंत्री ने कहा, “मैं अयातुल्ला खामेनेई को स्पष्ट संदेश देना चाहता हूं कि अगर वह इजराइल को धमकाना जारी रखते हैं, तो इजराइल के लंबे हाथ तेहरान और आप तक अधिक तीव्रता से पहुंचेंगे।”
इजरायल के रक्षा मंत्री का यह बयान ईरान और इजरायल के बीच 12 दिनों तक चले युद्ध की समाप्ति के एक महीने बाद आया है।
गौरतलब है कि ईरान-इज़राइल युद्ध के दौरान, इज़रायली रक्षा मंत्री ने कहा था कि ईरान के सर्वोच्च नेता ख़ामेनेई को अब और ज़िंदा नहीं रहने देना चाहिए। ख़ामेनेई इज़रायल के विनाश को अपना लक्ष्य मानते हैं। वह व्यक्तिगत रूप से अस्पतालों पर हमले के आदेश देते हैं, इसलिए ऐसा व्यक्ति अब दुनिया में नहीं रह सकता।
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

