रामपुर: राजपरिवारों के मंच रॉयल फेबल्स के पंद्रह वर्षीय जश्न में रामपुर के शाही परिवार का भी प्रतिनिधित्व रहा। हयात रीजेंसी, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में रामपुर के अंतिम शासक नवाब रजा अली खां के पौत्र पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां शामिल हुए।
कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री व राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह ने किया, जबकि केंद्रीय मंत्री व आरएलडी के अध्यक्ष जयंत चौधरी की पत्नी चारु सिंह भी खास तौर पर मौजूद रहीं।
इस भव्य कार्यक्रम में पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां सांसद व फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत, युवरानी निवृत्ति कुमारी, सांसद महारानी संगीता सिंह देव व कुंवरानी मालविका सिंह देव के साथ नजर आए। जम्मू-कश्मीर की कुमारी ऋतु सिंह, वांकानेर की महारानी कल्पना कुमारी और कांगड़ा-लम्बागराँव की महारानी शैलजा कुमारी, रानी कामिनी सिंह और उदय प्रताप सिंह भी जश्न का हिस्सा रहे।
मुख्य अतिथि आरपीएन सिंह ने प्रदर्शनी की प्रशंसा की। रॉयल फेबल्स राउंड टेबल चर्चा की अध्यक्षता रॉ मैंगो के संस्थापक संजय गर्ग ने की और संचालन अंशु खन्ना और दिल्लीपीडिया की सह-संस्थापक अंबिका पांडे करेंगे।
इस गोलमेज चर्चा में मेवाड़ की महारानी निवृति सिंह देव, लुनावाड़ा की राजकुमारी मृणालिनी कुमारी, रॉयल फेबल्स की पार्टनर और सह-क्यूरेटर चारु सिंह, रॉयल फेबल्स की पार्टनर और ब्रांड प्रचारक सफीर आनंद, एनडीटीवी की न्यूज़कास्टर गार्गी रावत और हेरिटेज की प्रमुख पिया गुप्ता शामिल हुए।
पूर्व मंत्री के पीआरओ काशिफ खां ने बताया कि 23 अगस्त को नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां द्वारा रामपुर के शाही दस्तरख्वान के व्यंजन प्रस्तुत किए जाएंगे।
- “मिशन समाधान” का मुख्य उद्देश्य दोनों पक्षों की उपस्थिति में भूमि विवादों का निस्तारण करना: जिलाधिकारी

- वरिष्ठ पत्रकार रज़ा रिज़वी पुनः प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य नियुक्त, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने दी बधाई

- ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर बिफरा ‘INDIA’ गठबंधन: पटना से हैदराबाद तक सड़क पर विपक्ष, चुनाव आयोग पर तीखा हमला

- जंतर-मंतर जा रहे राहुल गांधी समेत INDIA ब्लॉक के नेता हिरासत में, पुलिस ने रोका मार्च

- जेएम प्रथम न्यायालय के बहिष्कार का निर्णय, जिला जज से वार्ता के लिए प्रतिनिधिमंडल गठित

- जच्चा-बच्चा की मौत के बाद सहसवान का सेवा हॉस्पिटल सीज, पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

- CEC के खिलाफ प्रदर्शन पर BJP का हमला: सुधांशु त्रिवेदी बोले– ‘झूठ का चेहरा बेनकाब’, राहुल गांधी को लॉन्च करने की एक और नाकाम कोशिश

- दिल्ली: राहुल और प्रियंका गांधी को पुलिस ने हिरासत में लिया, 8 घंटे बाद धरना स्थल से हटाया; कांग्रेस बोली- ‘सब याद रखा जाएगा’

- संगम फाउंडेशन का 11वां ‘अवध रत्न पुरस्कार’ समारोह संपन्न: प्रो. शाहिद अख्तर समेत 7 हस्तियां सम्मानित, राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के मजाहिर खान ने दी मुबारकबाद

- ‘मोदी-शाह और ज्ञानेश कुमार ने देश को हाईजैक किया, यह देशद्रोह है’: इंडिया ब्लॉक के धरने में बरसे राहुल गांधी

- दिल्ली: इंजीनियर फिरोज मुजफ्फर हनफी उर्दू डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (दिल्ली प्रदेश) के महासचिव निर्वाचित

- जरीफनगर में खेत पर काम कर रहे पिता-पुत्रों पर हमला, तीन घायल; पुरानी रंजिश में मारपीट का आरोप

