रामपुर, 08 सितंबर 2025: रामपुर पुलिस और औषधि निरीक्षकों की संयुक्त टीम ने 11,885 शीशी नशीली सीरप और दो फर्जी आधार कार्ड के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। बरामद हुई दवाओं की अनुमानित कीमत 20 लाख रुपए बताई जा रही है।
गिरफ्तारी का विवरण
पुलिस अधीक्षक रामपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत आज (08 सितंबर 2025) को थाना कोतवाली क्षेत्र के मोरी गेट के पास एक मकान से यह कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त:
- अब्दुल कादिर पुत्र मौ. तालिब निवासी करीमपुर गर्वी, थाना टांडा, रामपुर
- रहमान नूरी पुत्र इरफान अली निवासी ग्राम परसुपुरा, थाना टांडा, रामपुर
बरामदगी का विवरण
- 119 बॉक्स में 11,885 शीशी CODECTUS TR सीरप (TRIPROLIDINE HYDROCHLORIDE & CODEINE PHOSPHATE SYRUP)
- 02 फर्जी आधार कार्ड
कानूनी कार्रवाई
इस गिरफ्तारी के आधार पर थाना कोतवाली में मुकदमा संख्या 153/25 धारा 384(4)/338/336(3)/340 BNS व 8/21/22 NDPS Act के तहत दर्ज किया गया है।
पुलिस टीम
गिरफ्तारी करने वाली संयुक्त टीम में शामिल थे:
- उपनिरीक्षक श्री मयंक गोयल
- उपनिरीक्षक श्री गिरजेश सिंह
- हेड कांस्टेबल 435 वरुण कुमार
- महिला कांस्टेबल 1316 सोनिका
- औषधि निरीक्षक श्री मुकेश कुमार
- औषधि निरीक्षक श्री के.पी. सरन
यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर के कुशल निर्देशन में अवैध ब्रिक्री और भंडारण की रोकथाम के लिए चलाई जा रही चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर की गई।
- विरोध प्रदर्शन करने से Gen-Z देशविरोधी नहीं हो जाते, वे हमारी पीढ़ी से भी ज्यादा ईमानदार और देशभक्त हैं: मोहन भागवत

- तरुण तेजपाल दोषी करार: बॉम्बे हाई कोर्ट की गोवा बेंच ने पलटा 2021 का बरी करने वाला फैसला

- असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया मुस्लिम राष्ट्रीय मंच, मुख्यमंत्री राहत कोष में देगा आर्थिक सहयोग

- “अमित शाह दें इस्तीफा या पीएम मोदी बर्खास्त करें”: राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर तीखा हमला

- पेटीएम पेमेंट्स बैंक को बंद करने का आदेश, हाईकोर्ट ने नियुक्त किया परिसमापक

- ‘जेन-जी का मतलब राष्ट्र प्रथम’: विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में युवाओं ने पीएम मोदी से साझा किए अनुभव

- CJP प्रोटेस्ट के बीच RSS नेता की छात्रों को नसीहत, कहा- देशहित में समय दें, राजनीति में न उलझें

- कारगिल विजय दिवस: राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और पीएम मोदी ने देश के वीर योद्धाओं को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

- धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: NEET विवाद और प्रदर्शनों के बीच छोड़ा केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पद, Gen-Z की बड़ी जीत

- ‘उनकी चिंताएं वास्तविक हैं, बल प्रयोग ठीक नहीं’: NEET मुद्दे पर CJP प्रदर्शन पर बोले मुरली मनोहर जोशी

- पेट्रोल-डीजल और ATF को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, जानें क्यों बढ़ा दिया गया यह टैक्स

- अखंड भारत का संकल्प: ‘न बांग्लादेश न पाकिस्तान, हमें चाहिए पूरा हिन्दुस्तान’ — मज़ाहिर रुहेला पठान

