रामपुर: बिलासपुर में शुरू हुई मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण की प्रक्रिया

Date:

रामपुर: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद रामपुर के बिलासपुर में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है। इस अभियान के तहत बीएलओ और सुपरवाइजरों को गुरुवार को तहसील भवन सभागार में प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यक्रम में कुल 240 बीएलओ और 25 सुपरवाइजर शामिल हुए। उप जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में आयोजित यह प्रशिक्षण सत्र पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होकर चार चरणों में संपन्न हुआ। मास्टर ट्रेनर मौ. खालिद ने विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी और बताया कि यह अभियान नई मतदाता सूची तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उन्होंने कहा कि बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को परिगणना फॉर्म उपलब्ध कराएंगे, जिन्हें मतदाता आवश्यक दस्तावेजों के साथ भरकर जमा करेंगे। इसके साथ ही बीएलओ ऐप पर जानकारी अपडेट करने का अभ्यास भी कराया गया।

प्रशिक्षण में शुद्ध, स्वच्छ और पारदर्शी मतदाता सूचियों के निर्माण के लिए अपनाई जाने वाली सावधानियों तथा जरूरी दस्तावेजों की जानकारी दी गई। एसडीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पुनरीक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही, कोताही या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसी स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

प्रशिक्षण सत्र में खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र सिंह वोरा, रजिस्ट्रार कानूनगो धर्मेंद्र कुमार और वीआरसी के रोहित सक्सेना भी मौजूद रहे, जिन्होंने उपस्थित बीएलओ और सुपरवाइजरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

NEW DELHI: Jamia Millia Islamia’s (JMI) Residential Coaching Academy...

JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

New Delhi: Jamaat-e-Islami Hind (JIH) President Syed Sadatullah Husaini has...