बिहार में रिकॉर्ड तोड़ मतदान: पहले चरण में 64.46% वोटिंग, महिलाओं की भागीदारी उत्साहजनक

Date:

बिहार: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में सोमवार को 18 जिलों की 121 सीटों पर रिकॉर्ड मतदान हुआ। चुनाव आयोग के अनुसार, शाम 5 बजे तक औसतन 64.46 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मीनापुर विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक मतदान दर्ज किया गया।

पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार गुंजियाल ने बताया कि पहले चरण का मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। उन्होंने कहा कि लगभग तीन करोड़ से अधिक मतदाताओं ने 45 हजार से ज्यादा मतदान केंद्रों पर वोट डाले।

गुंजियाल ने बताया कि इस बार ईवीएम और वीवीपैट में तकनीकी दिक्कतें पिछले चुनावों की तुलना में काफी कम रहीं। इस चुनाव में 1.21 प्रतिशत बैलेट यूनिट, 1.34 प्रतिशत कंट्रोल यूनिट और 2.92 प्रतिशत वीवीपैट मशीनों को बदला गया है, जबकि 2020 में यह आंकड़ा क्रमशः 1.87, 1.77 और 4.9 प्रतिशत था। इससे यह साबित होता है कि मतदान प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक सुचारू रही है।

उन्होंने बताया कि महिला मतदाताओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही। कई केंद्रों पर महिलाओं ने बढ़-चढ़कर मतदान किया। पहले चरण में कुल 1,314 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे, जिनमें 1,192 पुरुष और 122 महिला प्रत्याशी हैं।

राज्य में 926 वोटिंग केंद्र पूरी तरह महिलाओं द्वारा संचालित थे, जबकि 107 केंद्रों पर दिव्यांग (PWD) मतदानकर्मियों ने जिम्मेदारी निभाई। सभी केंद्रों से लाइव टेलीकास्टिंग की गई और प्राप्त शिकायतों का तत्काल समाधान किया गया।

गुंजियाल ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में 8,609 और ग्रामीण इलाकों में 36,733 मतदान केंद्र बनाए गए थे। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ स्थानों पर मतदान देर तक जारी रहा, इसलिए मतदाता प्रतिशत में हल्का बदलाव संभव है।

इस बीच, एडीजी कुंदन कृष्णन ने जानकारी दी कि मतदान के दौरान कुल मिलाकर शांति रही। लखीसराय और सारण जिलों में मामूली घटनाएं दर्ज की गईं, लेकिन किसी के घायल होने की खबर नहीं है। उन्होंने कहा कि कड़ी सुरक्षा और रात्रि गश्त की वजह से चुनाव शांतिपूर्ण रहे। चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद अब तक 850 अवैध हथियार और 4,000 गोलियां बरामद की गई हैं।

उन्होंने आश्वस्त किया कि दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान भी यही सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी।

    Share post:

    Visual Stories

    Popular

    More like this
    Related

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, अभिजीत दिपके ने 10 अक्टूबर को दिल्ली कूच का किया ऐलान

    नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत...

    Jamia Millia Islamia Student Bags ₹35 LPA Pre-Placement Offer from VISA

    NEW DELHI: In a major achievement for Jamia Millia...

    ओमनी कार से महिला की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    मैनपुरी(सिराज हुसैन): थाना कुरावली क्षेत्र के ग्राम चंदाई में...