नैनीताल: देव भूमि उत्तराखंड के नैनीताल में इन दिनों मौसम खुशनुमा है और पर्यटन सीजन अपने चरम पर पहुंच गया है। सप्ताहांत पर करीब 25 हजार से अधिक पर्यटक यहां पहुंचे, जिससे शहर के अधिकतर होटल पूरी तरह भर गए।
दिल्ली-एनसीआर, लखनऊ, कानपुर और गुजरात जैसे इलाकों से भारी संख्या में लोग प्रदूषण से राहत पाने के लिए नैनीताल पहुंचे। वीकेंड का लुत्फ उठाने आए सैलानियों ने माल रोड, ठंडी सड़क और नैनी झील के किनारे तस्वीरें खींचते हुए मौसम का आनंद लिया।
स्थानीय होटल कारोबारियों का कहना है कि नवंबर के शुरुआती सप्ताह में इतना पर्यटक आगमन आमतौर पर नहीं होता, लेकिन राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में खराब हवा के चलते पर्वतीय स्थल लोगों की पहली पसंद बन रहे हैं।
पर्यटकों की भीड़ के कारण शहर की मुख्य सड़कों—माल रोड, भवाली रोड और हाईकोर्ट रोड पर कई बार जाम की स्थिति बनी। यातायात सुचारु करने के लिए पुलिस कर्मियों को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ी।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड धीरे-धीरे बढ़ेगी। फिलहाल दिन में धूप खिली रहने से सैलानियों को सुहावना मौसम खूब भा रहा है।
- ‘भाजपाइयों के लिए शिक्षा सिर्फ व्यापार है…’: जयपुर में कॉजपा सदस्यों पर हमले पर भड़के अखिलेश यादव

- मोहन भागवत अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा का करेंगे दौरा, क्या है मकसद? RSS ने बताया मास्टरप्लान

- देशभर के मदरसों और खानकाहों में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, मुल्क की तरक्की के लिए उलेमाओं ने की दुआएं

- विरोध प्रदर्शन करने से Gen-Z देशविरोधी नहीं हो जाते, वे हमारी पीढ़ी से भी ज्यादा ईमानदार और देशभक्त हैं: मोहन भागवत

- तरुण तेजपाल दोषी करार: बॉम्बे हाई कोर्ट की गोवा बेंच ने पलटा 2021 का बरी करने वाला फैसला


