वंदे मातरम बोलना मुसलमानों के लिए हराम नहीं: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच

Date:

मुरादाबाद: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच(MRM) के वरिष्ठ नेता मज़ाहिर रूहेला पठान ने वंदेमातरम को लेकर एक बयान जारी किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि वंदेमातरम का विरोध करना ना तो इस्लाम के हित में है और ना ही मुल्क के हित में। उन्होंने कहा कि जो लोग वंदेमातरम के बहाने मुसलमानों और हिंदुओं के बीच नफ़रत की दीवार खड़ी करना चाहते हैं, वे दरअसल देश की एकता और अखंडता के दुश्मन हैं।

Vande Matram Paper

मज़ाहिर पठान ने दलील दी कि वंदेमातरम इस मिट्टी, इस वतन और इसकी माओं-बहनों की इज़्ज़त का तराना है, जिसे राजनीतिक विवाद बनाकर पेश करना गलत है। उन्होंने मुस्लिम नौजवानों से अपील की कि वे अफवाहों और बहकावे में आए बिना तिरंगे, वंदेमातरम और देश की एकता के साथ खुलकर खड़े हों।

अपने संबोधन में मज़ाहिर रूहेला पठान ने कहा कि मुसलमानों की सच्ची पहचान वतन से वफ़ादारी, कानून का सम्मान और अमन-चैन की हिफाज़त से होती है, न कि नारों के विरोध से। उन्होंने जोर देकर कहा कि जो ताकतें वंदेमातरम और राष्ट्रवाद के मुद्दे पर मुसलमानों को शक की निगाह से दिखाना चाहती हैं, उनका मुंहतोड़ जवाब मुसलमानों को अपने अमल और किरदार से देना चाहिए।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

बंगाल चुनाव का पहला चरण: हिंसा और ईवीएम की खराबी के बीच रिकॉर्ड 92% मतदान

कोलकाता | 23 अप्रैल, 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव...

‘ऑपरेशन सिंदूर’ से होगा ‘आतंकिस्तान’ का अंत: पहलगाम हमले की बरसी पर गरजे इंद्रेश कुमार

न भूलेंगे, न छोड़ेंगे: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने देशभर...

Operation Sindoor to Continue Until ‘Terroristan’ is Eliminated: Indresh Kumar

Muslim Rashtriya Manch Marks Pahalgam Attack Anniversary with Nationwide...

जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्कूल का कक्षा 10वीं बोर्ड रिजल्ट घोषित, छात्राएं फिर आगे रहीं

नई दिल्ली, 22 अप्रैल 2026: जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्कूल...