भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और कांग्रेस नेता मोहम्मद अजहरुद्दीन ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक मुस्लिम महिला डॉक्टर का नकाब हटाने की घटना की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि यह बेहद अनुचित और अज्ञानतापूर्ण कृत्य है तथा इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
मीडिया से बातचीत में तेलंगाना के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री अजहरुद्दीन ने कहा, “मुख्यमंत्री के पद पर रहते हुए ऐसा व्यवहार अस्वीकार्य है। उन्हें इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए था, न कि इस तरह का कदम उठाना चाहिए था।”
अजहरुद्दीन ने बिहार सरकार से मांग की कि इस मामले में मुख्यमंत्री के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाए।
गौरतलब है कि मंगलवार को पटना में एक सरकारी समारोह के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंच पर मौजूद एक मुस्लिम महिला डॉक्टर का बुर्का हटाया था।
इस घटना की आलोचना कई राजनीतिक दलों, पत्रकारों और मानवाधिकार संगठनों ने की है। मानवाधिकार कार्यकर्ता दीपिका पुष्कर नाथ ने इसे “महिलाओं की गरिमा से जुड़ा गंभीर मामला” बताया है।
- ‘वंदे मातरम्’ पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का तेज लाल भारती और डॉ. सैयद अहमद खान ने किया स्वागत

- व्यापार समझौतों के बाद अब UPI पर भी ‘सरेंडर’? राहुल गांधी का PM मोदी पर करारा हमला, कहा– ‘अमेरिकी दबाव के आगे टेके घुटने’

- 2,000 रुपये से अधिक के UPI पेमेंट पर 15 अक्टूबर से लगेगा शुल्क, छोटे व्यापारियों और ग्राहकों पर असर नहीं

- यूपी की चर्चित IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पर शेयर की भावुक पोस्ट

- ‘विविधता में एकता’ वाले बयान पर RSS प्रमुख मोहन भागवत पर विपक्ष का निशाना, कपिल सिब्बल और राशिद अल्वी ने साधा तंज

