कांग्रेस नेता कुँवर दानिश अली ने उठाई मांग– पश्चिमी यूपी को मिले हाईकोर्ट बेंच

Date:

अमरोहा: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद हाईकोर्ट की बेंच स्थापित करने की मांग को लेकर आंदोलन अब और तेज हो गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुँवर दानिश अली ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच स्थापित करने की मांग तेज कर दी है। उन्होंने कहा कि जब महाराष्ट्र जैसे राज्य में चार-चार हाईकोर्ट बेंच हो सकती हैं, तो पश्चिमी यूपी के साथ यह सौतेला व्यवहार क्यों किया जा रहा है।

दानिश अली ने कहा कि पश्चिमी यूपी की आबादी कई देशों से भी अधिक है, फिर भी यहां के लोगों को न्याय के लिए इलाहाबाद तक जाना पड़ता है। यह व्यवस्था आम जनता के लिए भारी आर्थिक और समयगत बोझ है।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि अब कमेटियाँ और झूठे भरोसे नहीं, बल्कि हमें अपने बीच ही हाईकोर्ट बेंच चाहिए। अली ने सरकार से आग्रह किया कि क्षेत्र के करोड़ों लोगों की भावना का सम्मान करते हुए जल्द से जल्द पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की जाए।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

शिक्षक यशपाल हत्याकांड: पुलिस का सनसनीखेज खुलासा

दोस्त रामपाल निकला साजिश का मास्टरमाइंड, दो लाख रुपये...

Dastaan-e-Khushi: Every Note of Life Holds a Reason to Smile

New Delhi (Pradeep Kumar): Life is a fascinating blend...