नई दिल्ली, 26 अप्रैल 2026: साउथ दिल्ली के अबुल फज़ल एन्क्लेव के डी ब्लॉक, बिल्डिंग नंबर 307 में 24 अप्रैल को सुबह करीब 7 बजे मरकज़ी मक्तबा इस्लामी पब्लिशर्स (MMIP) और ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट (HWT) के संयुक्त कार्यालय में अचानक भीषण आग लग गई। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का कारण बताया जा रहा है। दफ्तर बंद होने के कारण कोई बड़ा हादसा टल गया, लेकिन आग तेजी से फैलकर किचन तक पहुँच गई, जहाँ गैस सिलेंडर फटने से दीवार ढह गई।
घटना के समय बाहर मौजूद एक चौकीदार मलबे की चपेट में आ गया। उसे तुरंत AIIMS ले जाया गया, जहाँ इलाज के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर है। आग बुझाने के बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुँचकर जांच शुरू कर दी है।
दोनों कार्यालयों का पूरा इंफ्रास्ट्रक्चर तबाह हो गया। इसमें महत्वपूर्ण दस्तावेज़, लैपटॉप, डेस्कटॉप कंप्यूटर और अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गए। गनीमत रही कि कोई जानहानि नहीं हुई, लेकिन आर्थिक नुकसान भारी होने का अनुमान है।
- राहुल गांधी के धरने के आगे झुकी दिल्ली पुलिस: जंतर-मंतर पर पैलेट गन से घायल साहिल लोचब मामले में 31 दिन बाद FIR दर्ज

- DBCP में देरी और दवाओं की गुणवत्ता पर आयुर्वेद-यूनानी विशेषज्ञों ने जताई चिंता

- ऐतिहासिक तिब्बिया कॉलेज को मिले विश्वविद्यालय का दर्जा, दिल्ली भारतीय चिकित्सा परिषद के गठन की भी मांग: यूनानी तिब्बी कांग्रेस

- पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय एंड्रयूज गंज में ‘राष्ट्रीय एकता पर्व 2026’ का आयोजन, विविधताओं का दिखा शानदार संगम

- ‘जड़ों से जुड़ें’: नफरत के खिलाफ राष्ट्रीय मुहिम का शंखनाद, इंद्रेश बोले—”धर्म अलग, लेकिन जड़ें और वतन एक”

