बदायूं: कोर्ट परिसर के गार्ड रूम में कर्मचारी ने लगाया फंदा, मचा हड़कंप

Date:

बदायूं कोर्ट परिसर में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सुधीर कुमार की आत्महत्या, गार्ड रूम में फंदे से लटका शव मिला। पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार।

बदायूं: बदायूं कोर्ट परिसर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का शव गार्ड रूम में फांसी के फंदे पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे, जहां जांच शुरू कर दी गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मृतक की पहचान बरेली जिले के थाना सुभाष नगर क्षेत्र स्थित बीडीए कॉलोनी निवासी 32 वर्षीय सुधीर कुमार पुत्र महेंद्र पाल के रूप में हुई है। वह बदायूं कोर्ट में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात थे। रोजाना की तरह वह सोमवार को कोर्ट परिसर पहुंचे थे, लेकिन कुछ देर बाद उनका शव गार्ड रूम में लटका मिला।

घटना की जानकारी मिलते ही कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला जज, एसएसपी समेत आला पुलिस अधिकारी भी पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

फिलहाल सुधीर कुमार ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। आगे की कार्रवाई जारी है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

सहारनपुर: रशीद मसूद फार्म पर जामिया एलुमनाई मीट का आयोजन, सांसद इमरान मसूद समेत कई दिग्गज रहे मौजूद

सहारनपुर/नई दिल्ली: जामिया मिलिया इस्लामिया के पूर्व छात्रों (Alumni)...

Rampur News: सड़क चौड़ीकरण की मांग को लेकर जिला पंचायत सदस्य के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों का प्रदर्शन

रामपुर: तोपखाना-प्राणपुर-मानकपुर-बंजरिया मार्ग के चौड़ीकरण की मांग को लेकर...

एसडीएम कोर्ट में भ्रष्टाचार और दलाली के खिलाफ वकीलों का फूटा गुस्सा, 13-14 जुलाई को कार्य बहिष्कार का ऐलान

बदायूँ/सहसवान: उप जिलाधिकारी (एसडीएम) न्यायालय में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार,...