पेट्रोल-डीजल और CNG की कीमतों में फिर भारी उछाल, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; देखें अपने शहर के नए रेट

Date:

देश में आम जनता को महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है। सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार सुबह पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी कर दी है। पिछले 5 दिनों के भीतर ईंधन के दामों में यह दूसरी बड़ी वृद्धि है। इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी (CNG) की कीमतों में भी 1 रुपये प्रति किलोग्राम का इजाफा किया गया है।

90 पैसे तक महंगे हुए पेट्रोल-डीजल

मंगलवार सुबह जारी नए रेट्स के मुताबिक, पेट्रोल की कीमतों में औसतन 87 पैसे और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले बीते शुक्रवार (15 मई) को भी दोनों ईंधनों के दामों में ₹3 प्रति लीटर का बड़ा इजाफा हुआ था।

चार बड़े महानगरों में आज के नए रेट्स

ईंधन की कीमतों में हुए इस ताजा बदलाव के बाद देश के प्रमुख महानगरों में नए रेट इस प्रकार हैं:

शहरपेट्रोल (प्रति लीटर)बढ़ोतरीडीजल (प्रति लीटर)बढ़ोतरी
दिल्ली₹98.64+87 पैसे₹91.58+91 पैसे
मुंबई₹107.59+91 पैसे₹94.08+94 पैसे
कोलकाता₹109.70+96 पैसे₹96.07+94 पैसे
चेन्नई₹104.49+82 पैसे₹96.11+86 पैसे

नोट: कोलकाता में पेट्रोल की कीमतों में सबसे ज्यादा 96 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

दिल्ली में CNG पहली बार ₹80 के पार

पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ सीएनजी (CNG) के दामों में भी आग लगी हुई है। दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी की कीमतों में 1 रुपये प्रति किलो की और बढ़ोतरी कर दी गई है।

गौरतलब है कि इससे पहले 15 मई को भी सीएनजी के दाम 2 रुपये बढ़ाए गए थे। इन बैक-टू-बैक बढ़ौतरियों के बाद दिल्ली में इतिहास में पहली बार सीएनजी की कीमत ₹80 के पार निकल गई है।

  • दिल्ली में नया रेट: ₹80.09 प्रति किलो
  • नोएडा में नया रेट: ₹88.70 प्रति किलो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

उत्तराखंड: पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी का निधन, लंबे समय से थे अस्वस्थ

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता...

Chief Secretary reviews arrangements for safe conduct of Machail Mata Yatra

Srinagar, May 19: Chief Secretary Atal Dulloo today chaired...