रामपुर: तोपखाना-प्राणपुर-मानकपुर-बंजरिया मार्ग के चौड़ीकरण की मांग को लेकर शनिवार को क्षेत्रवासियों ने जिला पंचायत सदस्य मुस्तफा हुसैन के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क की बदहाली पर आक्रोश जताते हुए शासन स्तर से इसके चौड़ीकरण की जल्द स्वीकृति दिए जाने की मांग उठाई है।
जिला पंचायत सदस्य मुस्तफा हुसैन ने जिलाधिकारी को सौंपे अनुरोध पत्र में कहा कि रामपुर तोपखाना से प्राणपुर, बंजरिया, सैदनगर संपर्क मार्ग पिछले कई वर्षों से बेहद जर्जर हालत में है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। खासकर बरसात के मौसम में राहगीरों और वाहन चालकों को निकलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने बताया कि इस मार्ग से रोजाना हजारों की संख्या में स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राएं और मरीज जिला मुख्यालय आते-जाते हैं, जिन्हें इस बदहाली के कारण मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। हुसैन ने साफ किया कि मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव पहले ही शासन को भेजा जा चुका है, लेकिन यह फाइल अभी भी लखनऊ स्थित लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मुख्यालय में लंबित पड़ी है। उन्होंने जिला प्रशासन से इस मामले में हस्तक्षेप कर शासन स्तर से जल्द मंजूरी दिलाने की मांग की है।
इस प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से प्रधान महफूज अली, प्रधान हाजी शाहनवाज, जुनैद हाजी, मोहम्मद हसन मियां, जैद पाशा, मिक्की पाशा, अरकान अली, मकसद अली और रफ़ी अहमद सहित दर्जनों क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
- Rampur News: सड़क चौड़ीकरण की मांग को लेकर जिला पंचायत सदस्य के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों का प्रदर्शन

- मुख्यमंत्री के आगमन से पहले रामपुर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, कमिश्नर और डीआईजी ने किया निरीक्षण

- फिर बढ़ीं आज़म खान की मुश्किलें: जौहर ट्रस्ट को आयकर विभाग का नोटिस, सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप

- भारत की प्राचीन धरोहर योग को विश्वभर में मिली नई पहचान: रामपुर में भव्य जनपद स्तरीय योग कार्यक्रम संपन्न

- रामपुर: नीट (NEET) परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी और एसपी ने अधिकारियों के साथ की अहम बैठक

- रामपुर में खाद की नई ऑनलाइन व्यवस्था लागू: अब किसान मोबाइल ऐप से कर सकेंगे बुकिंग

- रामपुर: मिलक में प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह की अध्यक्षता में भव्य चौपाल का आयोजन: पशु सेवा केंद्र और लाइब्रेरी का हुआ शिलान्यास

- रामपुर के बदलते चेहरे के पीछे: जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी की कहानी

