PM आवास के बाहर विपक्ष का भारी हंगामा: राहुल, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में; बोले- “सरकार डरी हुई है”

Date:

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली स्थित लोक कल्याण मार्ग पर मंगलवार को उस समय भारी राजनीतिक सरगर्मी देखने को मिली, जब छात्रों के समर्थन में प्रधानमंत्री आवास का घेराव करने पहुंचे विपक्षी नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए प्रमुख नेताओं में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हैं।

पेपर लीक मामले और छात्रों की मांगों को लेकर आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस और विपक्षी नेताओं के बीच तीखी बहस और हाई-वोल्टेज ड्रामा हुआ।

“कायर है सरकार, हमसे डरती है” — प्रियंका गांधी

पुलिस हिरासत में लिए जाने के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा:

“वे कायर हैं और डरे हुए हैं। हम उनसे बिल्कुल नहीं डरते, बल्कि वे हमसे डरते हैं। प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी बनती है कि वे देश के छात्रों की आवाज सुनें।”

छात्र हितों पर सरकार की चुप्पी पर सवाल

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने पुलिस बस के भीतर से मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को छात्रों की वाजिब मांगों पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया, “आखिर सरकार छात्रों की मांगें मानने से पीछे क्यों हट रही है?”

वहीं, कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इसे छात्रों के हक की लड़ाई करार देते हुए कहा:

“यह अंत नहीं, बल्कि राहुल गांधी के नेतृत्व में एक नई क्रांति की शुरुआत है। सरकार चाहे हमें जेल में डाले या लाठियां चलाए, लेकिन मोदी जी को उन लाखों युवाओं को जवाब देना ही होगा, जिनका भविष्य पेपर लीक की वजह से अधर में लटका है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

जौहर यूनिवर्सिटी को गिराने के बजाय टेकओवर करे यूपी सरकार: फसाहत अली शानू

मुरादाबाद | 21 जुलाई 2026: रामपुर स्थित मोहम्मद अली...