CJP प्रोटेस्ट के बीच RSS नेता की छात्रों को नसीहत, कहा- देशहित में समय दें, राजनीति में न उलझें

Date:

जम्मू: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के प्रदर्शन को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दल इन युवाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं और कुछ लोग छोटी-छोटी उपलब्धियों को ही बड़ी सफलता मान लेते हैं, जो कि बेहद विचित्र है।

कारगिल दिवस के उपलक्ष्य में जम्मू में आयोजित एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे इंद्रेश कुमार ने दिल्ली के प्रदर्शनों पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि देश के अंदर विकास, शिक्षा और अन्य मांगों को लेकर प्रयास करना आम जनता का फर्ज है, लेकिन युवाओं को राजनीति में उलझाने के बजाय राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए।

युवा अपना जीवन देश की समस्याओं को मिटाने में लगाएं: इंद्रेश कुमार

देश के मौजूदा हालातों पर टिप्पणी करते हुए RSS नेता ने कहा कि जिन युवाओं को नेता आगे बढ़ाते हैं, उनके पास देश के लिए एक घंटा भी देने का समय नहीं है।

उन्होंने आह्वान किया कि यदि यही युवा अपना जीवन देश से जुड़ी समस्याओं जैसे भुखमरी, गरीबी, छुआछूत, प्रदूषण और हिंसा जैसी कुप्रथाओं को खत्म करने में लगाएं, तो समाज में एक बड़ा सकारात्मक बदलाव आ सकता है। हालांकि, इसके विपरीत कुछ लोग देश को गलत दिशा में ले जाने का प्रयास कर रहे हैं।

युवा पीढ़ी का कर्तव्य है कि शहीदों की शहादत का संदेश जन-जन तक पहुंचाए

कार्यक्रम के दौरान शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इंद्रेश कुमार ने कहा कि बच्चे तिरंगा लेकर आए, क्योंकि तिरंगा हमेशा देश को जोड़ने का काम करता है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान है।

उन्होंने प्रसिद्ध पंक्ति दोहराते हुए कहा— “तिरंगा लहराता रहे ताकि विश्व में संदेश गूंजता रहे कि सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा।”

अंत में उन्होंने युवा पीढ़ी का कर्तव्य याद दिलाते हुए कहा कि युवाओं को शहीदों की शहादत के संदेश को आम जनता तक पहुंचाना चाहिए और यह विश्वास मजबूत करना चाहिए कि कभी भी किसी की शहादत बेकार नहीं जाती।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

शिक्षक यशपाल हत्याकांड: पुलिस का सनसनीखेज खुलासा

दोस्त रामपाल निकला साजिश का मास्टरमाइंड, दो लाख रुपये...

Dastaan-e-Khushi: Every Note of Life Holds a Reason to Smile

New Delhi (Pradeep Kumar): Life is a fascinating blend...