नई दिल्ली / बरेली: आम आदमी पार्टी (आप) उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता फ़ैसल ख़ान लाला ने जंतर-मंतर से लौट रहे बरेली के दो छात्रों के साथ कथित मारपीट, गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) का रुख किया है। उन्होंने NHRC अध्यक्ष को औपचारिक शिकायत भेजकर मामले की निष्पक्ष जाँच और दोषियों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत के अनुसार, 26 जुलाई 2026 को जंतर-मंतर पर आयोजित कार्यक्रम से लौट रहे छात्रों पर हमला किया गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और मीडिया रिपोर्टों के आधार पर घटना में ‘राष्ट्रीय हिन्दू वीर सेना’ के अध्यक्ष सत्यम पंडित का नाम सामने आया है। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपी पर पहले भी भड़काऊ बयानबाज़ी और दबंगई के आरोप लग चुके हैं।
“यदि कोई नागरिक या छात्र किसी शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक कार्यक्रम से लौट रहा हो, तो उसके साथ हिंसा और दुर्व्यवहार न केवल क़ानून का उल्लंघन है, बल्कि मौलिक व मानवाधिकारों पर सीधा हमला भी है। ऐसे मामलों में दोषियों पर त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई ज़रूरी है।”
— फ़ैसल ख़ान लाला, प्रदेश प्रवक्ता (AAP)
NHRC से की गई प्रमुख मांगें:
- पूरे प्रकरण की स्वतंत्र और निष्पक्ष जाँच कराई जाए।
- दोषियों के ख़िलाफ़ क़ानून के तहत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित हो।
- पीड़ित छात्रों को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराई जाए।
- दिल्ली या गाज़ियाबाद पुलिस से विस्तृत Action Taken Report (ATR) तलब की जाए।
- भविष्य में छात्रों व शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।
- वोट चोरी के खिलाफ विपक्ष एकजुट, राहुल बोले—लोकतंत्र की बहाली के लिए जारी रहेगा संघर्ष, दोषियों को मिलेगी सजा

- ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति से की मुलाकात, ‘वोट चोरी’ का मुद्दा उठाकर सौंपे सबूत और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की

- वरिष्ठ पत्रकार रज़ा रिज़वी पुनः प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य नियुक्त, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने दी बधाई

- ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर बिफरा ‘INDIA’ गठबंधन: पटना से हैदराबाद तक सड़क पर विपक्ष, चुनाव आयोग पर तीखा हमला

- ‘मोदी-शाह और ज्ञानेश कुमार ने देश को हाईजैक किया, यह देशद्रोह है’: इंडिया ब्लॉक के धरने में बरसे राहुल गांधी

