बरेली के छात्रों से मारपीट मामला: AAP नेता की राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से शिकायत, NHRC से ATR तलब करने की मांग

Date:

नई दिल्ली / बरेली: आम आदमी पार्टी (आप) उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता फ़ैसल ख़ान लाला ने जंतर-मंतर से लौट रहे बरेली के दो छात्रों के साथ कथित मारपीट, गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) का रुख किया है। उन्होंने NHRC अध्यक्ष को औपचारिक शिकायत भेजकर मामले की निष्पक्ष जाँच और दोषियों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के अनुसार, 26 जुलाई 2026 को जंतर-मंतर पर आयोजित कार्यक्रम से लौट रहे छात्रों पर हमला किया गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और मीडिया रिपोर्टों के आधार पर घटना में ‘राष्ट्रीय हिन्दू वीर सेना’ के अध्यक्ष सत्यम पंडित का नाम सामने आया है। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपी पर पहले भी भड़काऊ बयानबाज़ी और दबंगई के आरोप लग चुके हैं।

“यदि कोई नागरिक या छात्र किसी शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक कार्यक्रम से लौट रहा हो, तो उसके साथ हिंसा और दुर्व्यवहार न केवल क़ानून का उल्लंघन है, बल्कि मौलिक व मानवाधिकारों पर सीधा हमला भी है। ऐसे मामलों में दोषियों पर त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई ज़रूरी है।”

— फ़ैसल ख़ान लाला, प्रदेश प्रवक्ता (AAP)

NHRC से की गई प्रमुख मांगें:

  • पूरे प्रकरण की स्वतंत्र और निष्पक्ष जाँच कराई जाए।
  • दोषियों के ख़िलाफ़ क़ानून के तहत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित हो।
  • पीड़ित छात्रों को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराई जाए।
  • दिल्ली या गाज़ियाबाद पुलिस से विस्तृत Action Taken Report (ATR) तलब की जाए।
  • भविष्य में छात्रों व शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

शिक्षक यशपाल हत्याकांड: पुलिस का सनसनीखेज खुलासा

दोस्त रामपाल निकला साजिश का मास्टरमाइंड, दो लाख रुपये...

Dastaan-e-Khushi: Every Note of Life Holds a Reason to Smile

New Delhi (Pradeep Kumar): Life is a fascinating blend...