Globaltoday.in | रामपुर
कोरोना महामारी की दूसरी लहर का सामना करते हुए ना जाने कितनों को अपनी जान गवानी पड़ी और करोना का कहर अभी भी जारी है। इस दर्द को लोग सह ही रहे थे कि आफत के रूप में ब्लैक फंगस नाम की बला भी लोगों को डराने लगी है। जनपद रामपुर में ब्लैक फंगस के 2 मामले सामने आए हैं जिसके बाद स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो चुका है।
उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर(Rampur) में भी और शहरों की तरह ही लोगों ने कोरोना महामारी(Corona Pandemic) के दौरान ऑक्सीजन की कमी का सामना किया। हालांकि जिसको बाद में कुछ हद तक कंट्रोल भी किया गया लेकिन हालत में कुछ खासा सुधार नहीं हुआ। कुछ इसी तरह ब्लैक फंगस नाम की बीमारी ने लोगों को दहशत ज़दा कर डाला है।
अब तक जनपद में लगभग ब्लैक फंगस के 2 मरीज़ सामने आ चुके हैं जिनमें से दोनों को बेहतर इलाज के लिए स्वास्थ्य महकमे की ओर से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं तीसरे संभावित मरीज़ की जांच कराकर तय किया जाएगा कि उसमें फंगस के लक्षण हैं या नहीं।
क्या कहते हैं डॉक्टर ?
बहरहाल हालात बड़े नाजुकहैं और स्वास्थ्य महकमा इन हालातों पर काबू पाने के लिए पूरी तरह जद्दोजहद कर रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजीव यादव के मुताबिक रामपुर में अभी दो केस ब्लैक फंगस के हैं जिनमें से एक केस मिलक क्षेत्र का था जो कि बरेली में उसने वहां दिखाया वहां हाय सेंटर पर और उसके बाद वहां से जब लगभग यह तय हो ही गया कि यह ब्लैक फंगस है तो उसको मेरठ मेडिकल कॉलेज जो कि सरकार की ओर से इस क्षेत्र में मेकरमाईसेसिस का केंद्र बनाया गया है वहां भेज दिया गया है।
इसी प्रकार एक दूसरा मरीज़ जो बिलासपुर क्षेत्र का था, उसको हमारे जिला चिकित्सालय में हमारे ईएनटी स्पेशलिस्ट और हमारे आई स्पेशलिस्ट ने देखा और उसको संभावित ब्लैक फंगस मानते हुए उसको भी तुरंत रेफर कर दिया गया मेरठ मेडिकल कॉलेज में और वहां पर चूँकि मेकरमाईसेसिस वार्ड है…अलग व्यवस्था है तो वहां पर रेफर कर दिया जाता है। तीसरे केस के बारे में पता लगा है लेकिन वह अभी जिला चिकित्सालय में आकर जब तक अपनी पूरी जांच उसकी नहीं हो जाती और हमारे ईएनटी स्पेशलिस्ट और आई स्पेशलिस्ट उसको संभावित मानेंगे बिल्कुल तभी उसको सलाह देकर और वर्तमान इलाज करके उसको रेफर कर देंगे । एक पुरुष और एक महिला मरीज़ अब तक सामने आए हैं।
- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

- सौरव दास-आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ से रिहाई के अगले दिन क्राइम ब्रांच ने भेजा समन

- JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union

- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

