भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार की सुबह गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व के मौक़े पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए कृषि कानूनों को वापस लेने का भी ऐलान किया।
पीएम मोदी (Modi) के कृषि क़ानून को वापस लेने का सभी लोगों ने स्वागत किया है लेकिन उनके इस एलान को उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी चुनाव के मद्देनज़र लिया गया फैसला बताया है।
बसपा नेता व् अमरोहा से सांसद कुँवर दानिश अली (Danish Ali) ने पीएम मोदी के कृषि क़ानूनों को वापसी के एलान का स्वागत किया है हालांकि उन्होंने पीएम मोदी के इस फैसले को उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनाव के मद्देनज़र उठाया गया क़दम बताया है। साथ ही सांसद डेनिश अली ने पीएम मोदी से आग्रह करते हुए कहा है कि समय रहते नागरिकता संशोधन अधिनियम #CAA पर गंभीरता से विचार करें और बिना शर्त इसे भी निरस्त करें।
कुंवर दानिश अली ने ट्वीट कर कहा है,” कृषि क़ानूनों की वापसी का स्वागत है। हालाँकि ये क़दम उत्तर प्रदेश चुनाव के मद्देनज़र उठाया गया है। मैं बहादुर किसानों को बधाई देता हूँ कि उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति, संघर्ष और बलिदान ने केंद्र की मोदी सरकार और उनकी पूंजीवादी मित्र मंडली को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।
मोदी जी से आग्रह है कि समय रहते नागरिकता संशोधन अधिनियम #CAA पर गंभीरता से विचार करें और बिना शर्त इसे भी निरस्त करें।”
मैं बहादुर किसानों को बधाई देता हूँ कि उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति, संघर्ष और बलिदान ने केंद्र की मोदी सरकार और उनकी पूंजीवादी मित्र मंडली को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।
मोदी जी से आग्रह है कि समय रहते नागरिकता संशोधन अधिनियम #CAA पर गंभीरता से विचार करें और बिना शर्त इसे भी निरस्त करें।
- राजस्थान: अलवर में पतंग लूटने के दौरान खुले बोरवेल में गिरा मासूम, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

- पीएम मोदी का ‘व्यक्तिगत ध्यान’ भारत-रूस विशेष रणनीतिक साझेदारी को दे रहा मजबूती: व्लादिमीर पुतिन

- बदायूं: दबंगों ने युवक को बेरहमी से पीटा, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल; 6 के खिलाफ FIR दर्ज

- बदायूँ हादसा: रोडवेज बस और पिकअप में भीषण भिड़ंत, ‘चमत्कारी’ बाबा के पास जा रहे 12 से अधिक यात्री घायल; 4 की हालत नाजुक

- बदायूं में आवारा सांडों का कहर: लड़ते हुए सांडों ने ढहाई कच्चे मकान की दीवार, मलबे में दबकर महिला की मौत

- हत्या की साज़िश: फोन पर रची गई खौफनाक साज़िश का ऑडियो वायरल, सहसवान पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

- ग्लोबलटुडे की खबर का असर: सहसवान में गर्भवती की मौत के बाद अवैध ‘पब्लिक हेल्थ केयर सेंटर’ सील, संचालकों पर FIR दर्ज

- यूपी की चर्चित IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पर शेयर की भावुक पोस्ट

- ‘विविधता में एकता’ वाले बयान पर RSS प्रमुख मोहन भागवत पर विपक्ष का निशाना, कपिल सिब्बल और राशिद अल्वी ने साधा तंज

