भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार की सुबह गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व के मौक़े पर राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कृषि कानूनों को वापस लेने का भी ऐलान किया। मोदी सरकार पिछले साल कृषि क्षेत्र में सुधार करने के लिए तीन नए कृषि कानून लाई थी, लेकिन देश के सभी किसान संगठन इन क़ानूनों का लगातार विरोध कर रहे थे।
पीएम मोदी ने अपने सम्बोधन में कहा, “कृषि में सुधार के लिए तीन कानून लाए गए थे ताकि छोटे किसानों को और ताकत मिले। सालों से ये मांग देश के किसान, विशेषज्ञ और अर्थशास्त्री मांग कर रहे थे। जब ये कानून लाए गए, तो संसद में चर्चा हुई। देश के किसानों, संगठनों ने इसका स्वागत किया, समर्थन किया जिसके लिए मैं सभी का आभारी हूँ।
किसानों से घर लौट जाने की अपील
पीएम मोदी ने आंदोलन कर रहे किसानों से अपील करते हुए कहा,” मैं आंदोलन कर रहे किसानों से गुरु पर्व के मौके पर अपील करता हूं कि आप अपने अपने घर लौट जाएँ।
आंदोलन तत्काल वापस नहीं होगा
उधर किसानों ने कहा है कि आंदोलन तत्काल वापस नहीं होगा। राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने ट्वीट कर कहा,” आंदोलन तत्काल वापस नहीं होगा, हम उस दिन का इंतजार करेंगे जब कृषि कानूनों को संसद में रद्द किया जाएगा । सरकार MSP के साथ-साथ किसानों के दूसरे मुद्दों पर भी बातचीत करें।”
राहुल गांधी ने साधा निशाना
कृषि कानून वापस लेने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “देश के अन्नदाता ने सत्याग्रह से अहंकार का सर झुका दिया। अन्याय के खिलाफ़ ये जीत मुबारक हो! जय हिंद, जय हिंद का किसान!”
शांतिपूर्ण आंदोलन की ताकत, विपक्षी एकता, लोकतांत्रिक तरीकों से विरोध के सामने तानाशाही तौरतरीके सदा से पराजित होते आए हैं, और विवादित कृषि कानूनों की वापसी का ऐलान इसी का सबूत है।
- अमेरिकी मध्यावधि चुनाव: ट्रंप की पार्टी को करारी हार, डेमोक्रेट्स ने सीनेट में बहुमत हासिल किया और प्रतिनिधि सभा में बढ़त बनाई

- रामपुर में विकास को नई दिशा: डीएम अजय कुमार द्विवेदी के एक साल में औद्योगिक निवेश, जनकल्याण और योजनाओं के क्रियान्वयन पर जोर

- महिलाओं को धुएं से निजात दिलाने के लिए लागू की गई महत्वाकांक्षी योजना: डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी

- हरियाणा दिवस पर मुफ्त यूनानी मेडिकल कैंप का आयोजन; 285 मरीजों को मिली मुफ्त दवाएं

- ईरान-अमेरिका समझौते की बढ़ी उम्मीदें: तेहरान पहुंचे कतर के मध्यस्थ, अब्बास अराकची से करेंगे मुलाकात

- दिवाली से पहले घुटने लगा दिल्ली-NCR का दम: AQI 334 पहुंचा, GRAP-2 लागू; जानें किन नियमों पर बढ़ी सख्ती

- मौलाना जर्जिस अंसारी के फिलिस्तीन वाले बयान पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की तीखी प्रतिक्रिया

- मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की अनूठी पहल: रोशनी के पर्व दीपावली पर बुजुर्गों के मजारों और इबादतगाहों पर जशने-चिरागां की अपील

- आजम खान के घर पर खुशी और गम का एक साथ माहौल, अब्दुल्ला की रिहाई पर जश्न लेकिन आजम की हिरासत ने बिगाड़ा मूड

