दिल्ली के ओखला-जामिया नगर से कांग्रेस के पूर्व एमएलए पर आरोप है कि उन्होंने एमसीडी के कर्मचारियों को पहले बंधक बनाया और उसके बाद उनको सड़क पर मुर्ग़ा बनाकर डंडे से मारपीट की और मारते समय भद्दी भद्दी गालियां दीं।
एमसीडी कर्मचारियों (MCD Employees) को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने कांग्रेस के पूर्व एमएलए आसिफ मोहम्मद खान (Asif Mohammad Khan) को आज गिरफ्तार कर लिया।
ग़ौरतलब है कि आसिफ़ मोहम्मद ख़ान ने शुक्रवार को होर्डिंग हटाने गए एमसीडी कर्मचारियों को मुर्ग़ा बनाकर उनके साथ मारपीट की थी।
मारपीट और मुर्ग़ा बनाये जाने का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि आसिफ किस तरह कर्मचारियों को मुर्ग़ा बनाकर उनको डंडे मार रहे हैं और गालियां दे रहे हैं।
इसके बाद आसिफ़ मोहम्मद के खिलाफ शाहीन बाग (Shaheen Bagh Police Station) चौकी में मामला दर्ज कराया गया था।
इस मामले में एमसीडी इंस्पेक्टर रामकिशोर की शिकायत पर कार्रवाई की गई है।
- बदायूं में दिखी गंगा-जमुनी तहज़ीब: 12 रबीउल अव्वल पर हिंदू-मुस्लिमों ने अस्पतालों में बांटे फल और तोहफे

- मुरादाबाद की नई मंडलायुक्त बनीं आईएएस संगीता सिंह; प्रशासनिक सुशासन के साथ ‘सेमल’ पुस्तक और फोटोग्राफी से बनाई खास पहचान

- “यह यात्रा का अंत नहीं है” : जानिए क्यों खास रही IAS आंजनेय कुमार सिंह की 11 साल की यूपी पारी

- प्रशासनिक फेरबदल: आईएएस संगीता सिंह बनीं मुरादाबाद मंडल की नई कमिश्नर

- बदायूं में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग

- दिव्यांग ने थाना दिवस में लगाई गुहार: ‘साहब, कच्ची शराब बेचकर ही पलता है परिवार’

- उज्जैन: महाकाल मंदिर मार्ग से हटाए गए अवैध निर्माण, बुलडोजर कार्रवाई में कई दुकानें और होटल ध्वस्त

- बिहार: चंपारण में दर्दनाक हादसा, छठी के कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को बस ने कुचला; 5 की मौत, कई घायल

- NIA Raids Anantnag Resident’s Home in Terror Probe; Mobile Phone Confiscated


