Globaltoday.in | मुज़म्मिल दानिश | सम्भल
उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद(Moradabad) में एक नर्स के साथ धोखा देकर रेप करने वाले सिपाही के खिलाफ FIR दर्ज की गयी है। सिपाही मुरादाबाद में रीजनल इंटेलिजेंस में तैनात है।
एक निजी अस्पताल में नर्स का कार्य करने वाली नर्स ने राघवेंद्र नाम के सिपाही पर लव जिहाद का आरोप लगाया था। पीड़िता का आरोप था कि रात 10 बजे जांच के नाम पर उसके कमरे पर आये सिपाही ने पिस्टल के दम पर उसके साथ बलात्कार किया था।
मामला मीडिया में सामने आने के बाद सिपाही के खिलाफ रेप के अलावा जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी सिपाही राघवेंद्र पर धारा 376,506,504 जैसी धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है।
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि सिपाही रेप के बाद में उसे शादी का बहाना बनाकर एक साल तक उसे लिविंग रिलेशनशिप में रखा। लेकिन उसको पता चला है कि राघवेंद्र पहले से ही शादीशुदा है और उसका 5 साल का बेटा भी है।
मामले की जांच की जा रही है जांच के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगा।
- रामपुर रज़ा लाइब्रेरी को जीवंत सांस्कृतिक संस्थान बनाने पर मंडलायुक्त संगीता सिंह का जोर; ‘द वर्ल्ड इज़ पोएट्री’ प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

- इलाहाबाद हाईकोर्ट: आज़म खान और अब्दुल्ला आज़म की सजा निलंबन याचिका पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

- आज़म खान के खिलाफ दर्ज मुकदमा राजनीतिक साजिश: मुस्तफा हुसैन, सपा नेताओं से की एकजुटता की अपील

- रामपुर: जौहर यूनिवर्सिटी मामले में आजम खान पर नई FIR, 416 करोड़ खर्च का हिसाब नहीं

- आमिर खान के भांजे इमरान खान को ‘भारत छोड़ो’ नोटिस, मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई

- National Institute of Mass Communication (NIMC): Premier Destination for BJMC & Media Education in India

