Globaltoday.in | मुज़म्मिल दानिश | सम्भल
उत्तर प्रदेश में रात का कर्फ्यू (Night Curfew) एक बार फिर से लौट आया है। देशभर में कोरोना(Corona) और इसके नए वेरिएंट ओमीक्रॉन के बढ़ते मामलों के खतरे की आशंका को देखते हुए उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने आज से पूरे सप्ताह रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक रात का कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है।
उत्तर प्रदेश के जनपद सम्भल (Sambhal) भी आज रात से कर्फ्यू,लग गया है जो रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक जारी रहेगा। इस आदेश की जानकारी सम्भल सदर कोतवाल प्रभारी ने एलान करके जनता को दी।
सदर पुलिस बल लगातार गश्त कर रही है। साथ ही पब्लिक एड्रेस सिस्टम और पुलिस गाड़ी से एलान कर के लोगों को जागरूक कर रही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश के अन्य राज्यों में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए टीम-9 की बैठक में अफसरों को रात में कर्फ्यू लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान आवश्यक सेवाएं जैसे एंबुलेंस आदि संचालित रहेंगी।
- रामपुर रज़ा लाइब्रेरी को जीवंत सांस्कृतिक संस्थान बनाने पर मंडलायुक्त संगीता सिंह का जोर; ‘द वर्ल्ड इज़ पोएट्री’ प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

- इलाहाबाद हाईकोर्ट: आज़म खान और अब्दुल्ला आज़म की सजा निलंबन याचिका पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

- आज़म खान के खिलाफ दर्ज मुकदमा राजनीतिक साजिश: मुस्तफा हुसैन, सपा नेताओं से की एकजुटता की अपील

- रामपुर: जौहर यूनिवर्सिटी मामले में आजम खान पर नई FIR, 416 करोड़ खर्च का हिसाब नहीं

- आमिर खान के भांजे इमरान खान को ‘भारत छोड़ो’ नोटिस, मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई

- National Institute of Mass Communication (NIMC): Premier Destination for BJMC & Media Education in India

