मोदी सरकार को देश में महंगाई नहीं दिख रही, इसलिए पीएम आवास जाकर बताना चाहते थे- प्रियंका गाँधी
कांग्रेस ने देश भर में महंगाई, बेरोजगारी और जांच एजेंसियों के कथित दुरुपयोग को लेकर सरकार के खिलाफ हल्ला बोलते हुए काले कपड़े पहनकर राजधानी दिल्ली समेत देश भर में ज़बरदस्त प्रदर्शन किया। कई राज्यों में कांग्रेस नेताओं ने राजभवनों का भी घेराव किया।
राजधानी दिल्ली में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित कुल 64 सांसदों और अन्य वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में ले लिया गया। बाद में इन्हें रिहा कर दिया गया।
प्रियंका गांधी ने महंगाई के मसले पर केंद्र पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार को यह लगता है कि इनके खिलाफ विपक्ष कुछ कहता है तो यह दबा सकते हैं और हम इनके दबाव में आकर चुपचाप समझौता करने बैठ जाएंगे, लेकिन हम एक मकसद से यहां हैं। इनके मंत्री कह रहे हैं कि, इन्हें महंगाई नहीं दिख रही, तो हम प्रधानमंत्री आवास तक चल कर महंगाई दिखाना चाहते हैं।
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि गैस आज कोई खरीद नहीं पा रहा है, महंगाई से गरीब और मध्यमवर्गीय लोग सब परेशान हैं और कोई कुछ ना बोले। मोदी जी ने पूरे देश की संपत्ति अपने दोस्तों को दे दी है, उन पर कभी कोई कार्रवाई नहीं हुई। दो चार लोग अमीर हो गए हैं, उनके महल बड़े हुए। लेकिन आम जनता तरस रही है, क्या यह ठीक है?
- बदायूं में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग

- दिव्यांग ने थाना दिवस में लगाई गुहार: ‘साहब, कच्ची शराब बेचकर ही पलता है परिवार’

- उज्जैन: महाकाल मंदिर मार्ग से हटाए गए अवैध निर्माण, बुलडोजर कार्रवाई में कई दुकानें और होटल ध्वस्त

- बिहार: चंपारण में दर्दनाक हादसा, छठी के कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को बस ने कुचला; 5 की मौत, कई घायल

- NIA Raids Anantnag Resident’s Home in Terror Probe; Mobile Phone Confiscated

- Kupwara Man Chargesheeted by Kashmir EOW in J&K Bank Job Scam


