ईरान में पुलिस हिरासत में एक लड़की की मौत को लेकर विभिन्न इलाकों में विरोध प्रदर्शन अभी भी जारी है, इस दौरान सुरक्षा बलों की कार्रवाई में कई लोग मारे गए हैं.
22 साल की मेहसा अमिनी(Mahsa Amini) को पिछले हफ्ते तेहरान में हेडस्कार्फ़ न पहनने के कारण हिरासत में लिया गया था और हिरासत में रहते हुए कथित दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई थी।
फ्रांसीसी समाचार एजेंसी ने मानवाधिकारों के लिए काम करने वाले एक समूह के हवाले से बताया कि मेहसा अमिनी की मौत के बाद हुए विरोध प्रदर्शनों में अब तक 36 लोग मारे जा चुके हैं.
उधर, ईरानी अधिकारियों का कहना है कि विरोध के दौरान अब तक 5 सुरक्षाकर्मियों समेत 17 लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन सेंटर फॉर ह्यूमन राइट्स (सीएचआरआई) के मुताबिक यह संख्या ज्यादा है.
एजेंसी ने एक ट्वीट में कहा कि ईरान में विरोध प्रदर्शन के सातवें दिन अधिकारियों ने कम से कम 17 मौतों की बात स्वीकार की, लेकिन स्वतंत्र सूत्रों का कहना है कि यह संख्या 36 तक पहुंच गई है।
ट्वीट में कहा गया है कि यह संख्या और बढ़ने की संभावना है।
सीएचआरआई ने एक बयान में कहा कि सरकार विरोध प्रदर्शनों का जवाब गोलियों और आंसू गैस से दे रही है।
ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी के मुताबिक, प्रदर्शनकारी सुरक्षाकर्मियों पर पथराव कर रहे हैं और पुलिस की गाड़ियां जला रहे हैं.
- अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में PM मोदी को बुलावा, क्या तेहरान जाएंगे प्रधानमंत्री?

- लखनऊ हादसे से जागा बदायूं प्रशासन: बिल्सी में कोचिंग सेंटर्स और लाइब्रेरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी, मचा हड़कंप!

- बदायूं में रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार सरकारी एंबुलेंस ने 6 साल की मासूम को कुचला, मौके पर ही मौत

- लखनऊ में दिल दहलाने वाला हादसा: कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 15 बच्चों की दर्दनाक मौत, कई गंभीर

- शांति वार्ता फ्लॉप! डोनाल्ड ट्रंप की धमकी से भड़के ईरान ने बातचीत बीच में छोड़ी, कहा- ‘हमारी सेना…’

- आधुनिक जीवन में योग स्वस्थ मन और शरीर का आधार: केंद्रीय विद्यालय संगठन के आयुक्त ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर किया आह्वान

