अफ्रीकी देश युगांडा की सरकार ने इबोला वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए देश के कुछ जिलों में कर्फ्यू की घोषणा की है, कुल मौतों की संख्या 19 पहुंच गई है।
जानकारी के मुताबिक युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी ने कहा है कि देश के कुछ इलाकों में इबोला वायरस का पता चलने के बाद प्रभावित इलाकों में कर्फ्यू की घोषणा की गई है।
राज्य टेलीविजन पर जनता को संबोधित करते हुए, राष्ट्रपति मुसेवेनी ने कहा कि इबोला वायरस के प्रसार को रोकने के लिए और उपाय किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि मोबांडे और कसंदा के इबोला प्रभावित क्षेत्रों में नागरिकों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और स्थानीय समयानुसार शाम 7 बजे से सुबह 6 बजे तक क्षेत्र में कर्फ्यू लगाया जाएगा।
युगांडा के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता इमैनुएल एन. बायोना का कहना है कि देश में इबोला महामारी से 19 मरीजों की मौत हुई है जबकि 34 अन्य मामले सामने आए हैं।
प्रवक्ता ने कहा कि इबोला वायरस के प्रकोप का केंद्र मोबांडे क्षेत्र था, जो कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य से युगांडा की राजधानी कंपाला तक राजमार्ग पर स्थित है।
गौरतलब है कि देश में पहली बार 19 सितंबर को 24 वर्षीय व्यक्ति में इबोला वायरस का पता चला था। इबोला से अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है।
- देशभर के मदरसों और खानकाहों में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, मुल्क की तरक्की के लिए उलेमाओं ने की दुआएं

- IAS आंजनेय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति समाप्त: 7 एक्सटेंशन के बाद सस्पेंस बरकरार; क्या मिलेगा 8वां विस्तार या जाएंगे केंद्रीय डेपुटेशन पर?

- जौहर यूनिवर्सिटी की 38 इमारतों के ध्वस्तीकरण पर अंतरिम रोक बरकरार, मुरादाबाद मंडलायुक्त अदालत से राहत

- बदायूं: गाय की मौत और डॉक्टर से मारपीट मामले में बवाल, बजरंग दल का अलापुर थाने पर प्रदर्शन; जानें क्या है पूरा मामला

- बदायूं: DJ पर गाने बजाने की होड़ में भिड़े कांवड़िए, जमकर चले लाठी-डंडे; 5 घायल

- सहसवान में आजाद समाज पार्टी ने की प्रेसवार्ता, जनहित के मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा

